गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: गोकलगढ से अभय सिंह चौक पर सडक ही 12.50 करोड़ की लागत से होगी कायाकल्प, MLA Rewari Laxman Yadav ने नारियल फोड कर किया शुभारंभ

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को 12.50 करोड़ की लागत से गोकलगढ़ टी प्वाइंट से लेकर राव अभय सिंह तक के फोर लाइन जर्जर बाईपास के…


The road from Gokalgarh to Abhay Singh Chowk will be renovated at a cost of Rs 12.50 crore the MLA inaugurated it by breaking a coconut
The road from Gokalgarh to Abhay Singh Chowk will be renovated at a cost of Rs 12.50 crore the MLA inaugurated it by breaking a coconut
Google News Follow us on Google

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को 12.50 करोड़ की लागत से गोकलगढ़ टी प्वाइंट से लेकर राव अभय सिंह तक के फोर लाइन जर्जर बाईपास के पुनर्निर्माण के कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया।Rewari News

Advertisement

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करना उनका एकमात्र उद्देश्य है। रेवाड़ी के विकास की गति किसी भी कीमत पर नहीं रुकने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार नई बुलंदियों को छू रही है। विशेषकर रेवाड़ी सरकार के विकास की प्राथमिकताओं में है।Rewari News

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को 12.50 करोड़ की लागत से गोकलगढ़ टी प्वाइंट से लेकर राव अभय सिंह तक के फोर लाइन जर्जर बाईपास के पुनर्निर्माण के कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मण यादव का जोरदार स्वागत किया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाईपास पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में था।

जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इसके पुन: निर्माण की मांग रखी थी। जिसके लिए सरकार ने 12.50 करोड़ की राशि मंजूर कर दी। अब इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरु हो जाएगा तथा तीन माह के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने बताया कि करीब साढे चार किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग में लगभग नौ किलोमीटर लंबी सडक़ के पुन: निर्माण का कार्य पूरा होगा।उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी।

इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है, इसलिए गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ समान विकास करा रही है। विशेषकर रेवाड़ी की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र की किसी भी समस्या को पैंडिंग नहीं रहने दिया जाएगा।Rewari News

इस मौके पर एचएसवीपी के आदेश कुमार, सत्तू पंच, राहुल यादव एसडीओ एचएसवीपी, दारा सिंह समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।Rewari News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp