धारूहेड़ा: (Best24News): राजपूत समाज धारूहेड़ा की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा, हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश सिंह चौहान जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

किसान, समाज और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा: समारोह के दौरान राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश सिंह चौहान से आत्मीय मुलाकात की और विस्तृत वार्ता की। इस दौरान किसानों के हितों, समाज के विकास और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

उपस्थित प्रतिनिधियों ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि महेश सिंह चौहान के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश भर के किसानों की समस्याओं को मजबूती से सरकार के समक्ष उठाएगा और किसान हित में कई प्रभावी व जनकल्याणकारी कदम उठाएगा।

रेवाड़ी बावल व धारूहेड़ा के प्रधान रहे शामिल: इस मौके पर सेवानिवृत्त मेजर श्री चरण सिंह छौंकर (अध्यक्ष, राजपूत सभा धारूहेड़ा) महेंद्र सिंह चौहान जी (अध्यक्ष, रेवाड़ी राजपूत सभा) प्रताप सिंह जी (अध्यक्ष, बावल खंड राजपूत सभा) भी मौजूद रहे। समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया।

ये भी रहे मौजूद: संजय सिंह राजावत, गंगा सिंह छौंकर, जितेंद्र सिंह छौंकर, रमन सिंह सिसोदिया, सतबीर सिंह चौहान, हरकेश सिंह तंवर, राजपाल सिंह, योगेश सिंह तंवर, रण सिंह शेखावत, राजेश चौहान, रोशन सिंह चौहान, पवन सिंह शेखावत, दीपक सिंह राणा, श्री वीर सिंह राणा, अनुराग सिंह ठाकुर, हरिपाल सिंह, अतर सिंह सहित टीम के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।













