शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

हरियाणा के रेवाड़ी के ओरिजिनल आउटलॉ घोड़े की दुबई में धूम

Written by: Best24News

Published:

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गोठड़ा गांव निवासी रवि चौहान के घोड़े ‘ओरिजिनल आउटलॉ’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुबई में भारत का नाम रोशन…


हरियाणा के रेवाड़ी के ओरिजिनल आउटलॉ घोड़े की दुबई में धूम
हरियाणा के रेवाड़ी के ओरिजिनल आउटलॉ घोड़े की दुबई में धूम
Google News Follow us on Google

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गोठड़ा गांव निवासी रवि चौहान के घोड़े ‘ओरिजिनल आउटलॉ’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुबई में भारत का नाम रोशन किया है। दुबई के प्रतिष्ठित रेसिंग ट्रैक पर आयोजित 1400 मीटर की दौड़ में ‘ओरिजिनल आउटलॉ’ ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी 2026 को रेस-4 अज़ीजी रेव के तहत घास के मैदान पर कराई गई, जिसमें दुनिया भर के 14 उच्च श्रेणी के घोड़ों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

 

दौड़ के दौरान ‘ओरिजिनल आउटलॉ’ ने शुरुआत से ही बेहतरीन गति बनाए रखी और अंतिम चरण तक शीर्ष दावेदारों को कड़ी टक्कर दी। इस रेस में पहला स्थान आयरलैंड नस्ल के घोड़े ‘बेकाली’ ने हासिल किया, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित रेसिंग अस्तबल ‘गोडोल्फिन’ से जुड़ा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह अस्तबल दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का माना जाता है और अंतरराष्ट्रीय रेसिंग सर्किट में इसकी मजबूत पहचान है। तीसरे स्थान पर अमेरिका नस्ल का घोड़ा ‘स्मार्ट सिस्टम’ रहा, जो अंतरराष्ट्रीय घोड़ा मालिक सेमेन बोयारोव का है और दुबई रेसिंग सर्किट में एक जाना-पहचाना नाम है।

‘ओरिजिनल आउटलॉ’ की इस उपलब्धि को और खास बनाता है कि इससे कुछ ही सप्ताह पहले इस घोड़े ने अबू धाबी दौड़ क्लब में भी दूसरे स्थान पर रहकर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई थी। लगातार दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शीर्ष तीन में स्थान बनाना घोड़े की क्षमता, प्रशिक्षण और सटीक रणनीति को दर्शाता है। इस दौड़ में भारत के अनुभवी और चैंपियन जॉकी सूरज नरडू ने ‘ओरिजिनल आउटलॉ’ की सवारी की, जिनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव इस प्रदर्शन में साफ नजर आया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गर्व का विषय: घोड़े के मालिक रवि चौहान ने बताया कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ‘ओरिजिनल आउटलॉ’ ब्रिटेन नस्ल का घोड़ा है और इसके प्रदर्शन से न केवल भारत बल्कि रेवाड़ी जिले और गोठड़ा गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है। क्षेत्र के लोगों में भी इस सफलता को लेकर उत्साह है और इसे स्थानीय प्रतिभा की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp