
भारत में मिड-साइज सेडान सेगमेंट काफी लोकप्रिय रहा है और Hyundai Verna इस कैटेगरी की सबसे स्टाइलिश और फीचर से भरपूर कारों में से एक मानी जाती है। 2006 में लॉन्च होने के बाद से यह कई बार अपडेट हो चुकी है और अब अपनी चौथी जनरेशन में बिक रही है। कंपनी 2026 की शुरुआत में इसकी नई फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इस नई Verna को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर नई जानकारी मिली है। यह अपडेट इसे होंडा सिटी जैसी टॉप कारों के मुकाबले और मजबूत बनाएगा।
मॉडर्न और प्रीमियम डिजाइन
नई Verna Facelift में डिजाइन के कई बड़े बदलाव किए गए हैं। सामने नए बंपर और अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स हैं, जो कार को और भी मॉडर्न लुक देंगे। पीछे के हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं ताकि कार का प्रीमियम फील बढ़े। साइड से देखा जाए तो इसमें कनेक्टेड टेल-लैंप्स, एलॉय व्हील्स और बूट-लिड स्पॉइलर जैसे फीचर्स मौजूदा मॉडल की तरह ही रहेंगे। कुल मिलाकर कार का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम होगा।
डुअल-स्क्रीन के साथ नया केबिन
केबिन में सबसे बड़ा बदलाव डुअल-स्क्रीन कर्व्ड सेटअप है, जो Hyundai Creta और Venue फेसलिफ्ट जैसी लगती है। दोनों स्क्रीन लगभग 10.25 इंच की होंगी। इसके अलावा, नई Verna में Venue की तरह D-cut स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसमें टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट का ऑप्शन होगा, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
नई Verna में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अवॉइडेंस, लेन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग। ये सेफ्टी फीचर्स होंडा सिटी और मारुति सियाज से इसे आगे लेकर जाएंगे।
इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे
नई Verna में इंजन ऑप्शन वैसे ही रहेंगे जैसे अभी हैं। इसमें दो पेट्रोल इंजन मिलेंगे। पहला 1.5-लीटर MPi इंजन है जो 115PS पावर और 143.8Nm टॉर्क देता है। दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160PS पावर और 253Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध रहेंगे। यह टर्बो इंजन Verna को सेगमेंट की सबसे पावरफुल कारों में से एक बनाता है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
