मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

 New Ropeway Project: देहरादून से मसूरी का सफर होगा सुहाना, यहां बनेगा सबसे लंबा रोपवे

Written by: Best24News

Published:

 New Ropeway Project: उत्तराखंड की वादियों में घूमने जाने वालों पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है . जहां पहले देहरादून से मसूरी तकतय करने में सड़क मार्ग से 1 घंटे से…


 New Ropeway Project: उत्तराखंड की वादियों में घूमने जाने वालों पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है . जहां पहले देहरादून से मसूरी तकतय करने में सड़क मार्ग से 1 घंटे से अधिक समय लगता था, अब वह सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा . इसकी वजह है देश का सबसे लंबा पैसेंजर रोपवे, जो देहरादून और मसूरी के बीच बन रहा है .

Advertisement

देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का विवरण

यह रोपवे 5.2 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रियों को तेज, आरामदायक और प्रदूषण रहित यात्रा का अनुभव देगा . यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा .

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मोनो-केबल गोंडोला तकनीक से लैस होगा रोपवे

अत्याधुनिक मोनो-केबल डिटैचेबल गोंडोला सिस्टम तकनीक से बनाया जा रहा है .
इस तकनीक की खासियत है कि स्टेशनों पर गोंडोला कैबिन खुद-ब-खुद धीमी गति पकड़ लेते हैं, जिससे चढ़ना और उतरना बेहद आसान हो जाता है . New Ropeway Project:
यह तकनीक पहले से ही फ्रांस और स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों में प्रयोग हो चुकी है .

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मसूरी पर्यटन को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा

इतने साल तक के बच्चों का ट्रेन में नहीं लगता किराया, जाने रेल्वे का नया नियम Train Ticket for Children
देहरादून से मसूरी की यात्रा में अक्सर ट्रैफिक जाम और मौसम की मार के कारण देरी होती है . लेकिन इस रोपवे के बन जाने के बाद पर्यटक कम समय में अधिक आराम से मसूरी पहुंच सकेंगे .
पर्यटन उद्योग को इससे बड़ा फायदा मिलेगा, साथ ही स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे .

कौन बना रहा है यह मेगा प्रोजेक्ट? (Consortium Details)

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस परियोजना को मसूरी स्काई कार प्राइवेट लिमिटेड बना रही है . यह कंपनी एक कंसोर्टियम का हिस्सा है जिसमें शामिल हैं:

FIL इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (भारत)

POMA S.A.S (फ्रांस)

SRM इंजीनियरिंग LLP (भारत)

डिलीवरी बॉय से कैब ड्राइवर तक सभी को पेंशन! गिग वर्कर्स के लिए सरकार की बड़ी तैयारी Zomato Employee Salary
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी साझेदारी के चलते यह प्रोजेक्ट विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाला होगा .

रोपवे पहुंचेगा 1,000 मीटर की ऊंचाई तक

यह रोपवे लगभग 1,000 मीटर की ऊंचाई तक जाएगा, जिससे यह दक्षिण एशिया का सबसे ऊंचा और लंबा पैसेंजर रोपवे बन जाएगा . इसकी वजह से भारत न केवल टेक्नोलॉजिकल फ्रंट पर बल्कि पर्यटन बुनियादी ढांचे में भी बड़ी छलांग लगाएगा .

 

फ्रिज गंदा-पीला हो गया तो मिनटों में होगा साफ, इस तरीके से चुटकियों में छूमंतर होगी बदबू Refrigerator Cleaning Tips
यमुनोत्री रोपवे परियोजना भी इसी समूह को मिली

इस कंसोर्टियम को यमुनोत्री रोपवे परियोजना का निर्माण भी सौंपा गया है . यह 3.8 किलोमीटर लंबा रोपवे खरसाली से यमुनोत्री तक बनेगा . यह रोपवे हजारों तीर्थयात्रियों को पैदल चढ़ाई से राहत देगा और यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगा .
यह परियोजना 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है .

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp