एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाली निकली सगी बहने, शोपिंग करने आई थी धारूहेड़ा

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM
एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाली निकली सगी बहने, शोपिंग करने आई थी धारूहेड़ा

धारूहेड़ा’ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत 10 अगस्त को बस स्टैंड धारूहेड़ा के पास स्थित एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम मशीन में पेंचकश व लोहे की पत्ती द्वारा छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने के मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें हैं। गिरफ्तार कि गई आरोपी युवतियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल-तिजारा के गांव सरे खुर्द निवासी अन्नू कौर व ज्योति कौर के रूप में हुई है।

10 को आई थी धारूहेड़ा: पुलिस ने बताया कि दोनो बहने धारूहेड़ा शोपिंग करने आई थी। दोनो के दिमाग के एटीएम से पैसे निकालने की योजना बनाई थी। फिलहाल दोनो बहने पढती है। बता दे कि 10 अगस्त को मोहल्ला आजाद नगर बास रोड धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए।

इसमें दो युवतियों एटीएम बूथ में प्रवेश करती हुई नजर आई। उनमें से एक मशीन के साथ पेंचकश से छेड़छाड़ कर रही थी। एक लड़की ने कार्ड डालकर मशीन से 100 रुपये निकाले। इसके बाद पैसे निकालने का शटर खुला, तो उसने लोहे की पत्ती उसमें फंसा दी। एक बार जाने के कुछ समय बाद दोनों लड़कियां फिर से एटीएम बूथ पर आई। उन्होंने पेंचकश से मशीन को नुकसान पहुंचाते हुए नकदी चोरी का प्रयास किया।

राजस्थान से किया काबू: शिकायत मिलते ही पुलिस थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने वारदात में संलिप्त दोनों सगी बहनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी श्री सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों युवतियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है।

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now