मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Free Plot Yojana : हरियाणा के BPL परिवारों को सरकार देगी प्लॉट, मिलेंगे 2.5 लाख रुपये

Written by: Best24News

Published:

 Free Plot Yojana 2025: हरियाणा सरकार ने एक और बड़ी जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत की है. जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर BPL परिवारों को शहरी क्षेत्रों में पक्का घर उपलब्ध कराना…


Haryana 2025 05 15T165653.521
Haryana 2025 05 15T165653.521
Google News Follow us on Google

 Free Plot Yojana 2025: हरियाणा सरकार ने एक और बड़ी जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत की है. जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर BPL परिवारों को शहरी क्षेत्रों में पक्का घर उपलब्ध कराना है. मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत अब 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को 30 गज का प्लॉट दिया जाएगा.

Advertisement

 

इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि केवल प्लॉट ही नहीं. बल्कि घर बनाने के लिए ₹2.50 लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. इससे राज्य के हजारों परिवारों को अपना आशियाना बनाने में मदद मिलेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रोहतक समेत 16 शहरों में मिलेंगे प्लॉट
इस योजना की शुरुआत रोहतक जिले से हो चुकी है और सरकार ने इसे कुल 16 शहरों में लागू करने का फैसला लिया है. योजना के तहत 15,696 प्लॉट वितरित किए जाएंगे. इन शहरों में शामिल हैं: Free Plot Yojana 2025

रोहतक
चरखी दादरी
सिरसा
फतेहाबाद
हिसार
झज्जर
अंबाला
रेवाड़ी
करनाल
जींद
महेंद्रगढ़
पलवल
बहादुरगढ़
जगाधरी
सफीदों
जुलाना

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इन सभी शहरों में योग्य परिवारों को 30 गज का प्लॉट आवंटित किया जाएगा. ताकि उन्हें शहरी जीवन की मूलभूत सुविधाएं मिल सकें.

 

आवेदन करते समय आपको ₹10,000 की बुकिंग राशि जमा करनी होगी.
शेष राशि का भुगतान आप किश्तों में कर सकते हैं.
यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसे सरकार ने सरल और पारदर्शी रखने का दावा किया है.
इस सुविधा से ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को आवेदन करने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

घर बनाने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख का अनुदान
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 (PMAY-U) से भी जोड़ा गया है. इसके तहत पात्र परिवारों को घर के निर्माण के लिए ₹2.50 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी.

यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी.
घर निर्माण की शुरुआत करने के लिए यह राशि एक बड़ी मदद साबित होगी.
सरकार चाहती है कि कोई भी गरीब परिवार बिना छत के न रहे. Free Plot Yojana 2025

घुमंतू जातियों को मिलेगा विशेष लाभ
इस योजना की एक और खास बात यह है कि घूमंतु (Nomadic) जातियों के परिवारों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी. घूमंतु परिवार अक्सर स्थायी निवास से वंचित रहते हैं और इस योजना से उन्हें जीवन में स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी.

साइट प्लान भी ऑनलाइन उपलब्ध
रोहतक के उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने जानकारी दी है कि योजना के तहत जिन स्थानों पर प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उनका नक्शा (Site Map) आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किया गया है.

इससे आवेदकों को यह पता चलेगा कि उन्हें किस क्षेत्र में प्लॉट मिलेगा.
यह कदम योजना को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाता है.
आवेदन कहां और कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवार www.hfa.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया:

पोर्टल पर जाकर मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना सेक्शन खोलें.
ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. परिवार पहचान पत्र (PPP), आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि.
₹10,000 की बुकिंग राशि ऑनलाइन जमा करें.
आवेदन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें.
योजना से जुड़े सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
यदि आवेदन करते समय कोई समस्या आती है या योजना से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए, तो आप हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
0172-3520001

यह योजना क्यों है खास?
रोजगार और शिक्षा तक बेहतर पहुंच के लिए शहर में रहना जरूरी होता है, जो अब संभव होगा.
गरीब परिवारों को पक्का घर मिलना उनके जीवन स्तर को सुधारने का सीधा उपाय है.
इससे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग स्थायी घर में रह सकेंगे.
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह योजना बड़ी राहत है. Free Plot Yojana 2025

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp