गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Family ID को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने बदल दिए ये नियम; फटाफट जानें

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Family ID: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश सरकार ने नई फैमिली ID बनवाने को लेकर नए नियम जारी किए हैं। अब अगर…


The government changed the rules regarding Haryana Family ID
The government changed the rules regarding Haryana Family ID
Google News Follow us on Google

Haryana Family ID: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश सरकार ने नई फैमिली ID बनवाने को लेकर नए नियम जारी किए हैं। अब अगर किसी को नई फैमिली ID बनवानी है तो आधार कार्ड में पता हरियाणा का होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप फैमिली ID के लिए आवेदन नहीं कर पाओगे।

Advertisement

इसी के साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट, SLC, वोटर कार्ड और डीएमसी में किसी एक को प्रूफ के तौर पर आपको पता लगाना होगा, तभी आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से फैमिली ID कैसे बनेगी यह व्यवस्था की जाती है।

आधार कार्ड के जरिए ही उठाई जाएगी पूरी डिटेल

आपको बता दें कि फैमिली ID में पूरी जानकारी आधार कार्ड के जरिए ही उठाई जाएगी, इनमें नाम, पता सिर्फ आधार कार्ड वाला ही जुड़ता है। अगर आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का नहीं है तो आप यहां फैमिली ID नहीं बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको राज्य का पता अपडेट करवाना होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानें कैसे बनवा सकेंगे PPP

आप हरियाणा के जिस भी जिले में काम करते हैं और अगर आप वहां की सरकारी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको आधार कार्ड में पता अपडेट करवाना होगा। कुछ समय पहले भी फैमिली ID में दो नए ऑप्शंस ऐड किए गए थे, समय-समय पर फैमिली ID में जरूरी बदलाव किए जा रहे है। पहले आप आधार कार्ड में स्थानीय एड्रेस को अपडेट करेंगे, उसके बाद ही परिवार पहचान पत्र बनवा पाएंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp