
Haryana New Metro Line: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम शुरू करने की घोषणा कर दी है।
इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि हरियाणा में विकास की रफ्तार भी और तेज होगी। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहर के लाखों लोगों के लिए राहत भरा कदम होगा।
इस प्रोजेक्ट के तहत हुड्डा सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-9 तक कुल 15.2 किलोमीटर लंबा वायडक्ट (ऊंची पटरी) बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
सड़क से ऊपर होगी मेट्रो लाइन
यह वायडक्ट पूरी तरह से एलिवेटेड होगा यानी मेट्रो लाइन सड़क से ऊपर होकर गुजरेगी। इससे सड़क ट्राफिक प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से तेज और सुरक्षित सफर कर सकेंगे।
इस नई मेट्रो लाइन की लागत लगभग 1286 करोड़ रुपये आंकी गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इसके निर्माण कार्य के लिए हाल ही में टेंडर भी जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
22 अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन टेंडर खोलकर सफल बोलीदाता को निर्माण कार्य सौंप दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मई महीने में इसका निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।
रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध
इस रूट से न केवल आवासीय क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा, बल्कि कई व्यावसायिक और औद्योगिक हब भी सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। नई मेट्रो लाइन के निर्माण से गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
साथ ही जब यह मेट्रो लाइन शुरू हो जाएगी तो आसपास के इलाकों में बिजनेस, व्यापार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। मेट्रो कनेक्टिविटी के चलते कार्यालय, होटल, मॉल्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
इन स्टेशनों पर रुकेगी नई मेट्रो Haryana New Metro Line
सेक्टर 9
सेक्टर 10
सेक्टर 33
सेक्टर 37
सेक्टर 45
सेक्टर 46 (साइबर पार्क)
सेक्टर 47
सुभाष चौक
सेक्टर 48
हीरो होंडा चौक
उद्योग विहार 6
बसई
