शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के 29 गांवों की चमकेगी किस्मत! बनेंगे आदर्श गांव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  हरियाणा के कई गांवों की अब किस्मत चमकने वाली है, क्योंकि प्रदेश के बड़ी संख्या में गांवों को आदर्श गांव बनाया जाएगा। सरकार ने ग्राम पंचायतों को आदर्श सौर गांव…


Haryana News:  हरियाणा के कई गांवों की अब किस्मत चमकने वाली है, क्योंकि प्रदेश के बड़ी संख्या में गांवों को आदर्श गांव बनाया जाएगा। सरकार ने ग्राम पंचायतों को आदर्श सौर गांव बनाने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सबसे ज्यादा सौर पैनल लगाने वाले गांव को एक करोड़ रुपये का विशेष अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में झज्जर जिले के 29 गांव शामिल हैं, जिनकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 5000 से अधिक है।Haryana News

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के हर जिले में एक आदर्श सौर गांव बनाना है। इन चयनित गांवों में सौर उपकरण अपनाने के लिए 6 महीने की प्रतियोगिता 3 जून से शुरू हो गई है और 2 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांव को आदर्श सौर गांव बनाया जाएगा। चयनित गांवों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम किया जाएगा।Haryana News

अधिक लाभार्थी पंचायतें शामिल की जाएंगी:
एडीसी जगनिवास ने बताया कि ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री कुसुम सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट योजनाओं को शामिल किया गया है। इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने वाली पंचायतों को आदर्श सौर ग्राम के लिए चयनित किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जिले के ये गांव होंगे शामिल:
झज्जर जिले के बामनोली, बिरधाना, टोडराण, खानपुर खुर्द, खेड़ी खुम्मार, गुभाना, गोच्छी, दुल्हेड़ा, बहराना, बराही, कानौंदा, साल्हावास, अकेहड़ी मदनपुर, मातन, रोहद, माजरा डी, खरहर, डीघल, भापड़ौदा, बहु, पाटौदा, आसौदा मेहराना, बिरोहड़, दुजाना, बुपनिया, मातनहेल, मांडोठी, बादली और छारा गांव शामिल किया गया है.

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp