बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Digital Highway: इस राज्य में बनेगा पहला डिजिटल हाईवे, 4 जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

Written by: Best24News

Published:

Digital Highway: यूपी के बाराबंकी से बहराइच के बीच जाना अब आसान होने वाला है। बाराबंकी से बहराइच के बीच बनने वाले फोर लेन हाईवे का निर्माण काम अब शुरू होने वाला…


Digital Highway: यूपी के बाराबंकी से बहराइच के बीच जाना अब आसान होने वाला है। बाराबंकी से बहराइच के बीच बनने वाले फोर लेन हाईवे का निर्माण काम अब शुरू होने वाला है। इसमें पहले डिजिटल हाईवे के रूप निर्मित किए जाने वाले इस हाईवे पर आप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी। इसके चलते इस पर 24 घंटे नेटवर्क की सुविधा होगी।

Advertisement

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआइ) ने इस परियोजनाओं के पहले चरण के टेंडर की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पहले छह मार्च तक टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन इस दौरान काफी संख्या में टेंडर प्रक्रिया में कंपनियों नहीं पाई। जिसकी वजह से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है।

एनएचएआइ ने इसी वित्तीय वर्ष में बाराबंकी से बहराइच का सफर आसान करने के लिए 101 किलोमीटर लंबे फोर लेन हाईवे की परियोजना स्वीकृत की थी। परियोजना के तहत पहले चरण में बाराबंकी से जरवल तक 51 किलोमीटर में हाईवे का निर्माण किया जाना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दूसरे और तीसरे चरण का निर्माण कार्य
दूसरे चरण में घाघरा नदी पर एक किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा और तीसरे चरण में जरवल से बहराइच तक 49 किलोमीटर में हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण के काम के लिए केंद्र सरकार ने 975 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

यूपी का पहला डिजिटल हाईवे
प्रदेश के पहले डिजिटल हाईवे के रूप निर्मित किए जाने वाले इस हाईवे पर आप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर एनपीआर (नेशनल परमिट रजिस्टर) कैमरे लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

साथ ही रात के समय रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके निर्माण के बाद बाराबंकी, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के लोगों के लिए यात्रा आसान होगी। साथ ही नेपाल जाने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल टेंडर की तिथि आगे बढ़ने के बाद अब इसका निर्माण अगले वित्तीय वर्ष में ही शुरू किया जा सकेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp