गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Chhath Puja: नहाय-खाय के साथ हुई आस्था पर्व की शुरुआत, खरना आज

Written by: Best24News

Published:

Chhath Puja : छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। चार दिवसीय यह लोकआस्था का पर्व पूरे श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाया जा रहा है। धारूहेड़ा में छठ…


Chhat Puja: नहाय-खाय के साथ हुई आस्था पर्व की शुरुआत, खरना आज
Chhat Puja: नहाय-खाय के साथ हुई आस्था पर्व की शुरुआत, खरना आज
Google News Follow us on Google

Chhath Puja : छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। चार दिवसीय यह लोकआस्था का पर्व पूरे श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाया जा रहा है। धारूहेड़ा में छठ पर्व को लेकर घाटों केा सजान में ब्रतधारी लगे हुए है Chhat Puja

Advertisement

शनिवार को ब्रतधारियों ने शुद्ध भोजन ग्रहण कर पर्व की विधिवत शुरुआत की। नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद बनाकर ग्रहण करती हैं, जिससे शरीर और मन दोनों की शुद्धि मानी जाती है।

खरना कल: रविवार को खरना की पूजा की जाएगी, जिसमें शाम के समय व्रती महिलाएं गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर पूजा करती हैं। खरना के बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है, जो सूर्य अर्घ्य के साथ समाप्त होता है। इस अवसर पर घाटों की साफ-सफाई, सजावट की जा रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सोमवार को डूबते सूर्य को और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व संपन्न होगा। पूरे क्षेत्र में इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीददारी जोरों पर है और घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालु परिवारों में विशेष साफ-सफाई और तैयारी का दौर चल रहा है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp