गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: एचएयू वीसी के अत्याचारों का घड़ा भरा, अब तो कुलपति को कुर्सी छोड़नी ही पड़ेगी – दिग्विजय चौटाला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि एचएयू के छात्रों पर जो हमला हुआ है, वो विश्वविद्यालय प्रशासन का बेहद कायरतापूर्ण रवैया है। उन्होंने…


Haryana: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि एचएयू के छात्रों पर जो हमला हुआ है, वो विश्वविद्यालय प्रशासन का बेहद कायरतापूर्ण रवैया है। उन्होंने कहा कि जो कुलपति स्वयं लाठी उठाकर छात्रों पर लाठीचार्ज करे वो कैसा कुलपति ? उन्हें वीसी बनने का अधिकार ही नहीं है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला भारी संख्या में अपने साथियों के साथ हिसार में एचएयू में चल रहे धरने पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया।

Advertisement

महापंचायत को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एचएयू के कुलपति के घमंड, अत्याचारों का घड़ा भर चुका है, अब तो वीसी को कुर्सी छोड़ने ही पड़ेगी। दिग्विजय ने कहा कि प्रशासन ने छात्रों पर आंदोलन खत्म करने के लिए खूब दबाव बनाया लेकिन छात्रों के साथ हुए अन्याय की इस लड़ाई को अब अंजाम तक पहुंचाकर ही हम सब दम लेंगे और हमें वीसी के इस्तीफे से और कुछ मंजूर नहीं है। दिग्विजय ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वीसी को नहीं हटाया जाता है तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा एक ओर कुलपति को देवता के समान मानने का फरमान जारी कर रही है, वहीं कुलपति जब स्वयं लाठी उठाकर छात्रों पर अत्याचार करे तो उसे हम क्या कहेंगे ? उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री वीसी को हटाना चाहते हो लेकिन आज सीएम फैसला लेने में सक्षम नहीं है क्योंकि सरकार कोई और चला रहा है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के हितों को ध्यान में न रखकर आज दोषी वीसी को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि एचएयू के वीसी के अत्याचारों का घड़ा भर चुका है, क्योंकि वीसी ने इस धरने को जातीय रंग देने की भी कोशिश की, जो कि विफल हुई। दिग्विजय ने कहा कि अब वीसी का कोई बहाना या चाल नहीं चलेगी इसलिए अब वीसी को यहां से जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि ये एक घटना ही नहीं बल्कि इस तरह की कई और घटनाएं भी हैं जिसके लिए सीधे तौर पर एचएयू प्रशासन एवं वीसी जिम्मेदार है। दिग्विजय ने कहा कि एचएयू के साइंटिस्ट सुसाइड केस में कौन जिम्मेदार है? यह पूरे प्रदेश की जनता जानती है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज इस महापंचायत में 36 बिरादरी के सभी संगठनों एवं दलों के नेता पहुंचे हैं जो राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ छात्र हित की बात कर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि नौजवान विद्यार्थियों के साथ है और उनके संघर्ष ने आज सरकार को बैकफुट पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संघर्ष के कारण जल्द ही हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर इतिहास लिखा जाएगा और छात्रों की जीत होगी। दिग्विजय ने कहा कि लड़कियों की ताकत के आगे सरकार झुकने पर मजबूर होगी क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में छात्राएं समर्थन देने के लिए आ रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp