मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Hydrogen Train: हरियाणा के इस जिले से चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, देखें रूट

Written by: Best24News

Published:

Hydrogen Train:  ट्रेन यात्रा को सबसे सस्ती और सुगम यात्रा माना जाता है। अब देश में फास्ट ट्रेनों का दौर शुरु हो गया है। ये ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब…


Hydrogen Train:  ट्रेन यात्रा को सबसे सस्ती और सुगम यात्रा माना जाता है। अब देश में फास्ट ट्रेनों का दौर शुरु हो गया है। ये ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब देश को बुलेट ट्रेन के साथ-साथ हाईड्रोजन ट्रेन का भी तोहफा मिल गया है।

Advertisement

देश के इस इलाके में चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन
सबके मन में यह सवाल उठता है कि आखिर ये हाईड्रोजन ट्रेन कब और कहां से चलेगी। बता दें कि ये हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा राज्य से शुरु हो रही है। ये ट्रेन जनवरी 2025 से शुरु होगी।

कहां से कहां तक चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हरियाणा से जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इस हाइड्रोजन ट्रेन की दूरी कुल 90 km बताई जा रही है। खास बात ये है कि यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगी। पर्यावरण हितैशी होने के साथ-साथ ये ट्रेन समय की भी बचत करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बाकी ट्रेनों से कैसे बेहतर
अब तक जो भी हाइड्रोजन ट्रेनें तैयार की गई है। उन ट्रेनों की क्षमता 600 से 700 हॉर्सपावर रखी गई है। लेकिन भारत में तैयार हाईड्रोजन ट्रेन की क्षमता इससे दोगुनी यानी 1200 हॉर्सपावर बताई जा रही है। यानी क्षमता के मामले में ट्रेन बाकी ट्रेनों के मुकाबले दोगुना बेहतर है।

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत
– हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी
– इस ट्रेन की कुल दूरी 90 किलोमीटर होगी
– 90 किलोमीटर की दूरी को 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तय करेगी ट्रेन
– ट्रेन में कुल 8 से 10 डिब्बे होंगे
– 90 किमी की दूरी तय करने में ये ट्रेन 964 किलो कार्बन उत्सर्जन करती है

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp