बुधवार, 4 नवम्बर 2026

IAS Pranjal Patil Success Story: देश की पहली नेत्रहीन IAS ऑफिसर, बिना कोचिंग इस Software की मदद से क्रैक किया UPSC

Written by: Best24News

Published:

IAS Pranjal Patil Success Story: हम सभी जानते हैं कि देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक - संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने में…


Haryana 2025 05 21T165456.051
Haryana 2025 05 21T165456.051
Google News Follow us on Google

IAS Pranjal Patil Success Story: हम सभी जानते हैं कि देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक – संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने में उम्मीदवारों को कई सालों तक कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करनी पड़ती है.

Advertisement

इसके अलावा परीक्षा को पास करने के लिए दृढ़ता, धैर्य और कभी हार न मानने का रवैया ही इस परीक्षा में सफलता दिला सकता है.

बनी भारत की पहली नेत्रहीन IAS ऑफिसर

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आज, हम आपके साथ आईएएस ऑफिसर प्रांजल पाटिल (IAS Officer Pranjal Patil) की प्रेरक कहानी साझा कर रहे हैं, जो अपने जीवन की कई बाधाओं को पार कर भारत की पहली नेत्रहीन IAS अधिकारी बनीं.

उनकी प्रेरणादायक सफलता की कहानी उन संघर्षों से भरी हुई है, जिनसे उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया है. प्रांजल 2016 में पहली बार और 2017 में दूसरी बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुईं थी. 2016 में, उनकी रैंक 744 थी, जिसके बाद उन्होंने अगले साल दूसरा अटेंप्ट दिया और इस बार उन्होंने ऑल इंडिया 124वीं रैंक हासिल की.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस सॉफ्टवेयर की मदद से क्रैक किया UPSC
गौरतलब है कि प्रांजल ने आईएएस की तैयारी के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं ली. उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था, जो उन्हें जोर से किताबें पढ़कर सुनाता था. अपनी आंखों के न होने के बावजूद उन्होंने अपनी कान की सुनने की क्षमता का लाभ उठा इस परीक्षा को क्रैक कर डाला था.

जानें कौन हैं प्रांजल पाटिल
प्रांजल पाटिल महाराष्ट्र के उल्हासनगर की रहने वाली हैं. दुर्भाग्यपूर्ण उन्होंने बचपन में ही अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी. हालांकि, प्रांजल ने कभी हार नहीं मानी.

उन्होंने मुंबई में कमला मेहता दादर स्कूल फॉर द ब्लाइंड से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. बाद में, उन्होंने पीएचडी और एम.फिल करने से पहले दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

2017 की सिविल सेवा परीक्षा में 124वीं रैंक हासिल करने के बाद 2018 में उन्हें एर्नाकुलम, केरल में सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था. प्रांजल पाटिल इस समय तिरुवनंतपुरम की सब-कलेक्टर हैं और उन्हें केरल का कार्यभार सौंपा गया है.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp