गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: केंद्र सरकार ने की भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में बड़ी नियुक्ति, बीजेंद्र सिंह नारा को मिली जिम्मेदारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News:  केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में एक अहम नियुक्ति को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने विद्युत मंत्रालय के प्रस्ताव…


Haryana News:  केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में एक अहम नियुक्ति को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने विद्युत मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए बीएस. नारा, मुख्य अभियंता, बीबीएमबी को सदस्य (सिंचाई) के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।Haryana News

Advertisement

यह प्रभार 6 माह की अवधि के लिए, या नियमित नियुक्ति होने तक, या आदेशों के अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। बी.एस. नारा के इस जिम्मेदारी को संभालने से बीबीएमबी के सिंचाई कार्यों में अनुभव और नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बी.एस. नारा हरियाणा के एक वरिष्ठ एवं अनुभवी अभियंता हैं और उन्होंने विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इस निर्णय को सिंचाई प्रबंधन की निरंतरता और दक्षता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

haryana

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp