google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Expressway: केन्द्र सरकार ने इस राज्य को दी बड़ी सौगात, 116.18 करोड़ से विकास को मिलेगी नई ऊंचाई | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Expressway: केन्द्र सरकार ने इस राज्य को दी बड़ी सौगात, 116.18 करोड़ से विकास को मिलेगी नई ऊंचाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

Expressway: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास…


Expressway: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के नागौर जिले को नितिन गडकरी ने 116.18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

Advertisement

इन प्रोजेक्ट में में फ्लाईओवर निर्माण, जंक्शन सुधार और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य शामिल हैं। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के प्रयासों और मांगों के परिणामस्वरूप केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जिले के लिए विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में फ्लाईओवर निर्माण, जंक्शन सुधार और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य शामिल हैं।

बेनीवाल ने कहा कि ये सभी विकास परियोजनाएं नागौर संसदीय क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। बेनीवाल ने इन स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति
नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मेरी मांग और लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागौर जिले में 1 अरब,16 करोड़ 18 लाख रुपए निम्न विकास कार्यों हेतु स्वीकृत किए है-

1- नागौर से बीकानेर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोगेलाव में रीको औद्योगिक क्षेत्र के जंक्शन पर 32.90 करोड़ रुपए फ्लाई ओवर निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

2- नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा कस्बे में अजमेर से आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के भाग पर खजवाना जाने वाले चौराहे के क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य

3- नागौर जिले के ही डेगाना विधानसभा क्षेत्र में मेड़ता-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेहला गांव में फ्लाई ओवर निर्माण कार्य

4- अजमेर से मुंडवा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 स्थानों पर जंक्शन सुधार के कार्यों की स्वीकृति

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp