गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

IAS Success Story: स्कूल में फैल होने वाला लड़का बन गया IAS अफसर, पढ़ें सफलता की कहानी

Written by: Best24News

Published:

IAS Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन सिर्फ कुछ मुट्ठीभर उम्मीदवार ही इस परीक्षा को पास कर सफलता हासिल कर पाते हैं। कई बार…


IAS Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन सिर्फ कुछ मुट्ठीभर उम्मीदवार ही इस परीक्षा को पास कर सफलता हासिल कर पाते हैं। कई बार ऐसे स्टूडेंट्स इन परीक्षा को क्रैक करते हैं जो स्कूल या फिर कॉलेज में फेल हुए होते हैं।

Advertisement

आज हम आपको ऐसे ही IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कॉलेज में दो बार फेल हुए। आईएएस अनुराग की सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है क्योंकि उन्होंने अपना लक्ष्य पाने के लिए कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन हार नहीं मानी।

अनुराग ने बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम से पूरी की। फिर उच्च शिक्षा के लिए माध्यम बदल लिया। पढ़ाई में ठीक-ठाक रहने वाले अनुराग के लिए मीडियम बदलना रास नहीं आया और वे प्रीबोर्ड एग्जाम में फेल हो गए। इसके बाद बोर्ड एग्जाम में भी कम नंबर आए। आखिरकार 12वीं पास करके उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

IAS कुमार अनुराग ने दिल्ली की श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली में एडमिशन लिया। घर से दूर दिल्ली जाने के बाद उनका मन नहीं लगा और वह ग्रेजुएशन में कई सबजेक्ट में फेल हो गए। 2014 में उन्होनें अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2014 में एसआरसीसी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और 2016 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पोस्टग्रेजुशन की पढ़ाई पूरी की।

अनुराग का कहना है कि सिविल सर्विसेज टेस्ट में उनकी सफलता उनकी तैयारी और रणनीति का नतीजा थी। उन्होंने कहा उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए नए सिरे से शुरुआत करें और अपने पिछल एजुकेशनल बैकग्राउंड को नजरअंदाज कर दें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यहां तक कि अगर आपको इस परीक्षा से जुड़े किसी भी सब्जेक्ट के बारे में पहले से नॉलेज नहीं है फिर भी आप इस परीक्षा को पास कर सकते हैं। हालांकि, इस परीक्षा में किसी को भी जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। बल्कि इसमें प्रत्येक विषय पर अच्छी तरह से रिसर्च करने की जरूरत है।

साल 2017 में ही अनुराग ने पहले प्रयास में UPSC क्लियर कर लिया। उनकी रैंक 677 आई जिससे वह संतुष्ट नहीं थे। अनुराग कुमार ने साल 2018 में फिर एक बार यूपीएससी एग्जाम दिया और दूसरे अटेंप्ट में भी उन्होंने UPSC क्रैक कर IAS बनने का अपना सपना पूरा किया।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp