शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana crime: हाईवे किनारे गार्ड का खून से लथपथ शव बरामद, अंंबाला में थी ड्यूटी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा के यमुनानगर जिले में नेशनल हाईवे के समीप गांव सुड़ैल के पास गुरुवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव…


Haryana crime: हरियाणा के यमुनानगर जिले में नेशनल हाईवे के समीप गांव सुड़ैल के पास गुरुवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत और उस पर मिले गहरे जख्मों को देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि गार्ड की कहीं और हत्या (Murder News)cकर शव को यहां लाकर फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की क्राइम टीमें और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, गांव सुड़ैल में बरसाती नदी के पुल के नीचे यह शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे खून से सना शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के कपड़े खून से सने हुए थे और आधे-अधूरे उतरे हुए थे। युवक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। Haryana crime

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले में एक आई  (I card) कार्ड मिला है, जिसमें वह एमएस फर्म का सिक्योरिटी गार्ड बताया गया है। यह फर्म पानीपत की बताई जा रही है, जबकि आई कार्ड पर मृतक का पता अंबाला जिले के गांव मनका मनकी दर्ज है। इसी आधार पर पुलिस मृतक की पहचान की पुष्टि करने में जुटी हुई है। Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

साक्ष्य जुटाने का प्रयास: वारदात को लेकर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को किस समय और कैसे यहां लाया गया।

मौके पर पहुंचे एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव सुड़ैल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है और शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp