गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट में अब नहीं होगी नकल, AI की रहेगी निगरानी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ई-ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई हैं।…


Test for obtaining learning license under the supervision of AI 1
Test for obtaining learning license under the supervision of AI 1
Google News Follow us on Google

Haryana News: लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ई-ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई हैं। इसके लिए अब AI का सहारा लिया जाएगा। बता दें कि अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के समय होने वाला टेस्ट, सवाल-जवाब AI की निगरानी में होगा। ऐसे में आप नकल नहीं कर सकेंगे।

Advertisement

12 राज्यों के लिए किया मंथन

ई-ट्रांसपोर्ट सेवाओं के विस्तार को लेकर हाल ही में 12 राज्यों के एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंथन किया था। इस दाैरान ई-ट्रांसपोर्ट सेवाओं में विस्तार के साथ ही तकनीकी के रूप में एआई के बेहतर उपयोग पर भी मंथन हुआ था। दिल्ली एनआईसी के उप महानिदेशक जयदीप सोम ने कहा, एआई तकनीकी के उपयोग से पारदर्शिता आएगी।

फोटोग्राफी AI करेगा

उदाहरण देते हुए बताया कि जब आप ऑनलाइन पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे तो आप पर एआई की निगरानी होगी। ऑनलाइन आवेदन के दाैरान फोटोग्राफी एआई करेगा। जब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी तो एक एआई कैमरा ऑटोमैटिक आप पर निगरानी करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस दाैरान आपके आसपास बैठकर कोई मदद भी कराएगा तो कैमरे में पूरा ब्योरा रिकाॅर्ड हो जाएगा, ऐसे में टेस्ट के दाैरान फेल होने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं, जब स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा तब टेस्ट के दाैरान आपका ब्योरा स्वत: ही एआई की मदद से सामने आ जाएगा। एआई तकनीकी का यह भी लाभ होगा कि दस्तावेज हमेशा सुरक्षित रहेंगे, कार्यों में भी तेजी आएगी। Haryana News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp