शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी में बदमाशों का आंतक, सरपंच प्रतिनिधि पर कातिलाना हमला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में बदमाशों तांडव बढता ही जा रहा है। रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ धोलिया…


रेवाड़ी में बदमाशों का आंतक, सरपंच प्रतिनिधि पर कातिलाना हमला
रेवाड़ी में बदमाशों का आंतक, सरपंच प्रतिनिधि पर कातिलाना हमला
Google News Follow us on Google

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में बदमाशों तांडव बढता ही जा रहा है। रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ धोलिया पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

वीडियो वायरल: बता दे कि वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे हैं और सुरेंद्र पर हमला कर रहे हैं।Haryana crime

26 जनवरी को हुआ हमला: बता दे कि ये रेवाड़ी के थाना खोल कुंड चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां झंडा फहराने के बाद घर लौट रहे सरपंच प्रतिनिधि को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

रेवाड़ी में बदमाशों का आंतक, सरपंच प्रतिनिधि पर कातिलाना हमला
रेवाड़ी में बदमाशों का आंतक, सरपंच प्रतिनिधि पर कातिलाना हमला

जमकर तोड़फोड़ : प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, तीन गाड़ियों में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पहले सरपंच प्रतिनिधि की गाड़ी को रोका और उसमें जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद लाठी-डंडों और फरसे से उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले के दौरान सुरेंद्र उर्फ धोलिया लगातार मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें बचाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।

फायरिंग भी की गई: पुलिस ने ने घटनास्थल से फरसा, लाठी और एक मैगजीन बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर पास के ही एक गांव के सरपंच से जुड़े बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

पहले भी हो चुका है हमला: बता देंं कि इससे पहले भी सरपंच प्रतिनिधि पर हमला हो चुका है, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। इस मामले को लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

ताजा घटना में घायल हुए सुरेंद्र उर्फ धोलिया को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें:श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp