गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Business: टीसीआई ने फिर रचा इतिहास , वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल नेटवर्क में निवेश जारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Business: देश की अग्रणी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स प्रदाता कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।…


टीसीआई ने फिर रचा इतिहास , वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल नेटवर्क में निवेश जारी
टीसीआई ने फिर रचा इतिहास , वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल नेटवर्क में निवेश जारी
Google News Follow us on Google

Business: देश की अग्रणी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स प्रदाता कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।

Advertisement

कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में उसका कुल राजस्व ₹12,174 मिलियन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि ₹11,314 मिलियन की तुलना में लगभग 8% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, एबिट्डा ₹1,624 मिलियन रहा, जो 7% की बढ़ोतरी है, और करोत्तर लाभ (पीएटी) ₹1,135 मिलियन दर्ज किया गया, जो 6% की वृद्धि को दर्शाता है। Business

टीसीआई के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल राजस्व ₹23,680 मिलियन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.3% अधिक है। इसी अवधि में एबिट्डा ₹3,144 मिलियन और पीएटी ₹2,207 मिलियन रहा, जो क्रमशः 9.3% और 11% की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का राजस्व ₹10,652 मिलियन, एबिट्डा ₹1,303 मिलियन और पीएटी ₹878 मिलियन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में औसतन 6% की वृद्धि को इंगित करता है। Business

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कंपनी के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा कि दूसरी तिमाही का प्रदर्शन स्थिर और सकारात्मक रहा है, जो ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की मजबूत मांग से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि “जीएसटी 2.0 के लागू होने से कराधान प्रणाली सरल हुई है और लॉजिस्टिक्स संचालन अधिक पारदर्शी व कुशल बने हैं। साथ ही, त्योहारी सीजन में बढ़ी उपभोक्ता मांग से कारोबारी गति और तेज हुई है।”

टीसीआई ने इस दौरान अपने वेयरहाउसिंग नेटवर्क का विस्तार किया है और ऑटोमेशन व मल्टीमॉडल संपत्तियों में निवेश बढ़ाया है। कंपनी की रेल और तटीय सेवाएँ पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन विकल्प के रूप में तेजी से विकसित हो रही हैं। प्रबंधन का कहना है कि आने वाले महीनों में कंपनी सतत वृद्धि, डिजिटलीकरण और ग्रीन लॉजिस्टिक्स समाधानों पर फोकस जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp