शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Tata Punch Facelift भारत में नए डिजाइन और हाईटेक फीचर्स के साथ करेगी धमाका

Written by: सुनील चौहान

Published:

Tata Punch Facelift: देश में एसयूवी सेगमेंट की मांग सबसे अधिक है और इस सेगमेंट में कई वाहन निर्माता अपनी नई-नई कारें पेश करते रहते हैं। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स भी…


Tata Punch Facelift: देश में एसयूवी सेगमेंट की मांग सबसे अधिक है और इस सेगमेंट में कई वाहन निर्माता अपनी नई-नई कारें पेश करते रहते हैं। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स भी अपनी लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा पंच माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आती है और इसका मुकाबला Hyundai Exter, Maruti Ignis के साथ-साथ Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से भी होता है

Advertisement

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा पंच के इस नए फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके कई नए बदलाव किए जा सकते हैं। टाटा पंच फेसलिफ्ट मॉडल को इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की तरह डिज़ाइन किया जा सकता है। इसमें स्प्लिट हेडलाइट, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ नया फ्रंट ग्रिल मिलेगा। बंपर का डिजाइन भी नया होगा और 16 इंच के नए अलॉय व्हील्स लगाए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Tata Punch Facelift फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 10.2 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और छह एयरबैग जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिल सकती हैं। ये फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव देंगे।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Tata Punch Facelift मुकाबला किससे होगा?

टाटा पंच माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आती है और इसका मुकाबला Hyundai Exter, Maruti Ignis के साथ-साथ Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से भी होता है। फेसलिफ्ट मॉडल के नए लुक और फीचर्स से टाटा पंच इस मुकाबले में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है।

इंजन ओर पावर: टाटा पंच फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें वही 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 87.8 पीएस की पावर और 115 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। गियरबॉक्स में पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक AMT विकल्प जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस दिन होगी लॉच: टाटा मोटर्स ने अभी फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह नई टाटा पंच 2026 की शुरुआत में भारत में बाजार में आ सकती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp