Traffic New Rule: रोडवेज मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर दिन 1263 सड़क हादसे होते हैं जिनमें औसतन 474 लोगों की जान चली जाती है. इन घटनाओं को कम करने के लिए सरकार ने ट्रैफिक नियमों को और कड़ा कर दिया है.
नए ट्रैफिक नियम 1 मार्च 2025 से लागू
सरकार ने 1 मार्च 2025 से 10 सख्त ट्रैफिक नियम लागू किए हैं. इनका उल्लंघन करने पर न केवल बड़ी रकम का जुर्माना बल्कि जेल की सजा भी तय की गई है.Traffic New Rule
1. ड्रिंक एंड ड्राइव पर 15,000 रुपये तक का जुर्माना
शराब पीकर गाड़ी चलाना अब पहले से ज्यादा महंगा और खतरनाक सौदा बन गया है. पहली बार पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और 6 महीने की जेल और दूसरी बार में 15,000 रुपये का जुर्माना व 2 साल तक की जेल हो सकती है.
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
2. बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 1,000 रुपये का चालान
अब हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रुपये का जुर्माना और 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है. पहले यह जुर्माना सिर्फ 100 रुपये था.
3. ड्राइविंग के दौरान मोबाइल चलाने पर 5,000 रुपये तक जुर्माना
अगर आप ड्राइव करते हुए मोबाइल पर बात करते हैं तो पहली गलती पर 500 रुपये और बार-बार गलती करने पर 5,000 रुपये तक जुर्माना देना होगा.
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
4. सीट बेल्ट नहीं पहनी तो भरना होगा 1,000 रुपये
चाहे ड्राइवर हों या पीछे बैठे यात्री सीट बेल्ट न पहनने पर 1,000 रुपये का चालान कटेगा. पहले यह मात्र 100 रुपये था.
5. बाइक पर तीन सवारी बैठाई तो लगेगा जुर्माना
ट्रिपलिंग यानी एक बाइक पर 3 लोग बैठाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा. अगर स्टंट या रेसिंग करते पकड़े गए तो 5,000 रुपये का फाइन तय है.
6. नाबालिग ड्राइवर को लेकर अब सख्त सजा
18 साल से कम उम्र के बच्चे को गाड़ी चलाने देने पर माता-पिता को 25,000 रुपये का जुर्माना 1 साल के लिए रजिस्ट्रेशन रद्द और बच्चे के लिए 25 साल तक लाइसेंस बैन की सजा तय है.
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
7. एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया तो 10,000 का फाइन
एंबुलेंस या इमरजेंसी वाहनों को रास्ता न देने पर अब 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा. पहले यह जुर्माना सिर्फ 1,000 रुपये था.
8. ओवरलोडिंग और रेड सिग्नल जंप पर भारी जुर्माना
रेड सिग्नल तोड़ने पर 5,000 रुपये और वाहन में ओवरलोडिंग पर 20,000 रुपये का फाइन लगेगा.
9. बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाना अब भारी पड़ेगा
बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर 2,000 रुपये का जुर्माना और/या 3 महीने की जेल हो सकती है. दोबारा गलती करने पर 4,000 रुपये का फाइन देना होगा.
10. बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के ड्राइविंग पर 10,000 जुर्माना
अगर आपने वैध PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना 6 महीने की जेल और कम्युनिटी सर्विस का आदेश दिया जा सकता है.Traffic New Rule
