सोमवार, 9 नवम्बर 2026

Suzuki Motorcycle India Plant 2: : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने हरियाणा में दूसरे प्रोडक्शन प्लांट की रखी आधारशिला

Written by: Sunil Rajput

Published:

Suzuki Motorcycle India Plant 2: औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरते (Haryana News) खरखौदा को मंगलवार को एक और बड़ी सौगात मिली, जब सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआइपीएल) ने यहां अपने…


Suzuki Motorcycle India Plant 2: औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरते (Haryana News) खरखौदा को मंगलवार को एक और बड़ी सौगात मिली, जब सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआइपीएल) ने यहां अपने नए विनिर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी

Advertisement

 

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) द्वारा विकसित औद्योगिक टाउनशिप आईएमटी खरखौदा में इसकी आधारशिला रखी । सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (SMIPL) ने हरियाणा में अपने दूसरे प्रोडक्शन प्लांट का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया हैं।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बता दे दूसरे प्रोडक्शन प्लांट का निर्माण के लिए आधारशिला समारोह का नेतृत्व SMIPL के एमडी केनिची उमेदा ने किया। इस मौके पर कंपनी के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी इसका नेतृत्व किया।Haryana News

1800 करोड होगा निवेश: बता दे हरियाणा के रोहतक के गांव खरखौदा में बनने वाली इस सुविधा को करीब रु.1,800 करोड़ के शुरुआती निवेश किया जाएगा। अपने पहले चरण में, इस प्लांट की सालाना निर्माण क्षमता 7.50 लाख दोपहिया वाहन होने की उम्मीद है।Haryana News

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया में 1200 करोड होगा निवेश, 2027 में होगा उत्पादन शुरू
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया में 1200 करोड होगा निवेश, 2027 में होगा उत्पादन शुरू

बता दे ये प्लाटं पूरी करीब 100 एकड़ में फैली फैला हुआ है। जिसमें से 25 एकड़ प्रोडक्शन प्लांट के लिए और 25 एकड़ हरित विकास के लिए रिजर्व है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

2027 में हुआ उत्पादन शुरू: बता रोहतक के नए प्लांट में परिचालन 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। एक बार पूरी तरह चालू हो जाने पर, प्लांट से लगभग 2,000 व्यक्तियों के लिए रोजगार दिया जाएगा। यह नई साइट गुरुग्राम, हरियाणा में SMIPL की मौजूदा प्रोडक्शन प्लांट के अलावा दूसरे प्रोडक्शन प्लांट की होगी, जिसकी वर्तमान में प्रति वर्ष 13 लाख दोपहिया वाहनों की निर्माण क्षमता है। Suzuki Motorcycle India Plant 2

 

आइएमटी खरखौदा में अपनी सुविधा स्थापित करके हम क्षेत्र के विकास में योगदान देने, रोजगार पैदा करने और औद्योगिक प्रगति के लिए सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं। समानांतर रूप से, खरखौदा प्लांट हमें अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने, अपने डीलर भागीदारों का समर्थन करने और अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ सहयोग को मजबूत करने में मदद करेगा।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp