मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

School Holiday: राजस्थान में शुरू हुई गर्मियों की छुट्टियाँ , इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Written by: Best24News

Published:

 School Holiday: राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है. इस साल 45 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं. राजस्थान शिविरा पंचांग 2024-25 के मुताबिक, 17…


 School Holiday: राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है. इस साल 45 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं. राजस्थान शिविरा पंचांग 2024-25 के मुताबिक, 17 मई से 31 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. इस संबंध में बच्चों को जानकारी दे दी गई है. स्कूल बंद होने से ठीक एक दिन पहले यानी 16 मई को पैरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया है, जिसमें अभिभावक, शिक्षक और छात्रों की मौजूदगी अनिवार्य रखी गई है. मीटिंग के बाद छुट्टियां पड़ जाएंगी और स्कूल 1 जुलाई को खुलेंगे.School Holiday

Advertisement

हीट वेव से नहीं मिलेगी राहत
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने देश भर में मौसम की स्थिति को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. उनके अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले कुछ समय से चल रही गर्मी की लहर अभी कम होने के आसार नहीं हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का कोई खास प्रभाव नहीं दिखेगा. इस वजह से राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी.

45 डिग्री तक पहुंचा तापमान
राजस्थान के गंगानगर जैसे क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. राजस्थान में हाई टेंपरेचर के कारण दबाव कम हो रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में दबाव बढ़ रहा है. इस दबाव अंतर के कारण धूल भरी हवाएं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची हैंऋ मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी राजस्थान में आज भी धूल भरी आंधी की संभावना है, जबकि पंजाब और हरियाणा में इसका असर कम हो सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गर्मी से बचने की अपील
मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. गर्मी की लहर से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम का यह बदलता मिजाज अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग रूपों में प्रभाव डालेगा.School Holiday

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp