शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Suicide in Rewari : रेहड़ी दुकानदार की बेटी ने की आत्महत्या, धारूहेड़ा पुलिस जांच में जुटी

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: सेक्टर-6 क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सब्जी रेहड़ी लगाने वाले निलेश की 17 वर्षीय बेटी शबनम उर्फ प्रिया ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर…


धारूहेड़ा: सेक्टर-6 क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सब्जी रेहड़ी लगाने वाले निलेश की 17 वर्षीय बेटी शबनम उर्फ प्रिया ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय घर पहुंची मां ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार मूलरूप से बिहार के कटरा मुजफ्फनगर का रहने वाला है और पिछले कई सालों से धारूहेड़ा में रह रहा था।Suicide in Rewari

Advertisement

थाना सेक्टर छह पुलिस अनुसार निलेश झा रोज की तरह सुबह अपनी रेहड़ी लगाने गए थे और उनकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई हुई थी। दोपहर में घर पर अकेली शबनम ने कमरे में चुन्नी के सहारे फंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता तब चला जब उसकी मां वापस लौटी और बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया। पड़ोसियों की सूचना पर सेक्टर-6 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।Suicide in Rewari

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को रेवाड़ी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आरोप या बयान दर्ज नहीं कराया गया है। निलेश के दो लडकी व एक लडका है। शबनम ​सबसे बडी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp