
धारूहेड़ा: रेवाड़ी के गांव खलियावास पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक नंदी को गहरे दलदल में फंसा देखा। सूचना मिलते ही देवकी गौ उपचार सेवा संस्था धारूहेड़ा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। दलदल की गहराई और मिट्टी की कमजोरी के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन गौसेवकों और उपस्थित ग्रामीणों ने मिलकर लगातार करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ।Rewari News
संस्था के प्रधान अश्वनी सैन ने बताया कि यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो नंदी को बचाना मुश्किल हो सकता था। उन्होंने सूचना देने वाले गौभक्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसी तरह समय रहते जानकारी देने से कई जानें सुरक्षित की जा सकती हैं।रेस्क्यू के दौरान अक्षय बागोरिया, डॉ. रोशन, टिंकू प्रधान, लोकेश राजपुरा, ध्रुव पंडित, सांडा, ओखली, निखिल जांगिड़, गोविंद पंडित, पंकज सहित कई गौसेवकों ने सहयोग दिया।Rewari News
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
संस्था ने अपील की है कि धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अगर कहीं भी गौमाता या गौवंश संकट में दिखे तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7027897689 या 9253555102 पर सूचना दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।Rewari News
