
Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन सफलता कुछ ही उम्मीदवारों को नसीब होती है। लगभग 1 हजार उम्मीदवार इस कठिन परीक्षा को पास कर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस बन पाते हैं। कई उम्मीदवार सालों तक इस परीक्षा को पास करने के लिए तैयारी करते हैं। वहीं कुछ उम्मीदवार पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर इतिहास रचते हैं।Success Story
आज हम आपको ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी बताने जा रहे हैं। यह कहानी पश्चिम बंगाल के तमाली साहा की है। तमाली ने 23 की उम्र में ही पहले प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम पास कर IFS अफसर बनीं।
कॉलेज में लिया सिविल सेवा में जाने के निर्णय
तमाली साहा का जन्म बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा जिले बंगाल से ही पूरी की। अपनी पढ़ाई के दौरान तमाली ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया और उनका झुकाव शुरुआत से ही सिविल सेवा में जाने की ओर था
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद तमाली कोलकाता चली गई। जहां उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से जूलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास करने का दृढ़ संकल्प कर लिया था।Success Story
पहले प्रयास में हासिल की सफलता
तमाली ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरु कर दी। उन्होंने पहले प्रयास में यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा पास की। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उन्हें IFS ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया। तमाली को अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में ही तैनात किया गया, जहां वह अब अपने कर्तव्यों का पालन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
