गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Success Story: बहुत दिलचस्प है इस IPS अफसर की कहानी, 4 पास किया UPSC

Written by: Best24News

Published:

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कई उम्मीदवार कई बार प्रयास…


Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कई उम्मीदवार कई बार प्रयास करने के बाद भी यूपीएससी एग्जाम क्रैक नहीं कर पाते।Success Story

Advertisement

लेकिन कई ऐसे उम्मीदवार भी होते हैं जो फेल होने के बाद भी हार नहीं मानते और आखिरी समय तक मैदान में डटे रहते हैं। आज हम आपको ऐसे आईपीएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कई बार फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी। आइए जानते हैं IPS अमृत जैन की सफलता की कहानी।

NIT वारंगल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech की पढ़ाई-
अमृत जैन वर्तमान में यूपी के अलीगढ़ जिले में ASP के पद पर कार्यरत है। वह राजस्थान के भीलवाड़ा से है। उन्होंने NIT वारंगल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की और फिर Czech टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पहले प्रीलिम्स में भी नहीं हुआ पास
अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन नौकरी करने के कुछ समय बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा देने की सोची।

साल 2016 में अमृत जैन ने बिना पढ़ाई किए यूपीएससी की परीक्षा दी थी। लेकिन उस समय वे फेल हो गए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गलतियों में सुधार करते हुए सही रणनीति बनाई।Success Story

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

तीसरी बार मेहनत रंग लाई-
दो बार फेल होने के बाद साल 2018 में तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी और इस बार अमृत की मेहनत रंग लाई। उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर ली थी। साल 2018 में उन्हें रिजर्व लिस्ट में रखा था, जिसके बाद वह इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस में शामिल हो गए थे।

हालांकि इसके बाद उन्होंने तीन बार लगातार यूपीएससी की परीक्षा दी और तीनों की बार सफल रहे। उन्हें 2019 में 321वीं रैंक, 2020 में 96 रैंक और 2021 में 179 रैंक मिली थी। बता दें, यूपीएससी की परीक्षा को पास करने के लिए उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली थी।

IAS बनने का सपना नहीं हुआ पूरा
4 बार UPSC परीक्षा पास करने के बाद उन्हें आईपीएस अधिकारी का पद मिला लेकिन उनका आईएएस बनने का सपना अधूरा रह गया। अमृत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह IAS अधिकारी नहीं बन पाया लेकिन इसका कोई पछतावा नहीं है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp