शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

IAS Smita Sabharwal: देश की सबसे खूबसूरत महिला अफसर, सबसे कम उम्र में बनीं IAS

Written by: सुनील चौहान

Published:

IAS Smita Sabharwal : देश के विभिन्न आईएएस ऑफिसर अपने खास कामों के लिए जाने जाते हैं। आईएएस स्मिता सभरवाल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके नाम पर कई ऐसे…


Success Story: देश की सबसे खूबसूरत महिला अफसर, सबसे कम उम्र में बनीं IAS
Success Story: देश की सबसे खूबसूरत महिला अफसर, सबसे कम उम्र में बनीं IAS
Google News Follow us on Google

IAS Smita Sabharwal : देश के विभिन्न आईएएस ऑफिसर अपने खास कामों के लिए जाने जाते हैं। आईएएस स्मिता सभरवाल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके नाम पर कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं  होगा।IAS Smita Sabharwal

Advertisement

 

यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसे पास करना बड़ी बात मानी जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा देते और पास करने का सपना देखते हैं. कुछ लकी लोग पहले प्रयास में ही इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो कुछ को यह सफलता कई बार प्रयास करने के बाद मिलती है

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

12वीं में बनीं बोर्ड परीक्षा की टॉपरIAS Smita Sabharwal

स्मिता सभरवाल का जन्म 19 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। उनके पिता रिटायर्ड सेना अधिकारी कर्नल प्रणब दास हैं। उनकी मां का नाम पुरबी दास है। पिता की आर्मी जॉब होने की वजह से स्मिता अलग-अलग शहरों में पली-बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

रिटायरमेंट के बाद वे हैदराबाद में सेटल हो गए। स्मिता की स्कूलिंग वहीं हुई है। वे 12वीं में ISC टॉपर थीं। फिर उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी।

23 साल की उम्र में बनीं IAS अधिकारी

जिस लेडी ऑफिसर की हम यहां बात करेंगे उन्हें पीपल्स ऑफिसर कहा जाता है। ये महज 23 साल की उम्र में IAS बन गई थीं। इनका नाम है स्मिता सभरवाल। स्मिता सभरवाल ने एक आईएएस अधिकारी के रूप में अपने अनुकरणीय कार्य से कई प्रशंसाएं अर्जित की हैं। वह पूरे देश में आईएएस उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा हैं।स्मित 2000 बैच की आईएएस टॉपर हैं। उन्होंने चौथी रैंक हासिल की थी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

दूसरे प्रयास में मिली चौथी रैंक

IAS Smita Sabharwal
IAS Smita Sabharwal

जहां से स्मिता सभरवाल की IAS की कहानी है तो वह शुरू से पढ़ने में काफी होशियार रहीं, बोर्ड एग्जाम में टॉप भी किया है. ग्रेजुएशन की पढ़ाई कॉर्मस विषय से की है. ग्रेजुशन होते ही उन्होंने UPSC की परीक्षा दी हालांकि पहले प्रयास में वह सफल नहीं रही

स्मिता सभरवाल (IAS Smita Sabharwal) अपने पहले अटेंप्ट में प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोगुनी मेहनत के साथ तैयारी की।

साल 2000 में अपने दूसरे प्रयास में वे यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास करने वाली सबसे कम उम्र की स्टूडेंट बनीं। इसमें उन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर 4th रैंक हासिल की थी (Smita Sabharwal Rank)।

स्मिता सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कर्नल पीके दास और पूरबी दास की बेटी हैं। मूल रूप से दार्जिलिंग की रहने वाली स्मिता ने नौवीं कक्षा से हैदराबाद में पढ़ाई की। उन्होंने अपनी 12वीं सेंट एन्स, मेरेडपल्ली, हैदराबाद से पूरी की। उन्होंने अपनी बारहवीं कक्षा (आईसीएसई बोर्ड) में प्रथम स्थान हासिल किया था।IAS Smita Sabharwal

इसके बाद उन्होंने सैंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वुमेन से बीकॉम किया। स्मित आईएएस एग्जाम के पहले प्रयास में नाकाम रही थीं। 2000 में उन्होंने दूसरी बार एग्जाम दिया। इस बार उन्होंने ना सिर्फ परीक्षा पास की बल्कि चौथी रैंक भी हासिल की।

स्मिता ने इसके बाद तेलंगाना कैडर के आईएएस की ट्रेनिंग ली। वह चितूर में सब-कलेक्टर रहीं। इसके अलावा वह कडप्पा रूरल डेवलपमेंट एजेंसी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर,वारंगल की नगर निगम कमिश्नर और कुरनूल की संयुक्त कलेक्टर रही हैं।

स्मिता की तैनाती जहां-जहां हुई, लोगों के दिल में उन्होंने अपनी जगह बना ली। उनकी इमेज जनता की अधिकारी वाली बन गई है। अपने कार्यकाल के दौरान स्मिता कई बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें तेलंगाना राज्य में किए गए कई सारे सुधारों के लिए जाना जाता है।

सीएम ऑफिस में हुईं तैनातIAS Smita SabharwalIAS Smita Sabharwal

आईएएस स्मिता तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। स्मिता ने आईपीएस ऑफिसर डॉ। अकुन सभरवाल (IPS Akun Sabharwal) से शादी की है।

उनके दो बच्‍चे नानक (Nanak Sabharwal) और भुविश हैं। स्मिता सभरवाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। उनके काम करने के अंदाज और गरीबों की मदद के जुनून को सराहा जाता है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp