शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Success Story: गुलाब की खेती कर लाखों रुपये कमा रहा गोविंद, आप भी जानिए खेती का नया फॉर्मूला

Written by: Sunil Rajput

Published:

Success Story:  अगर आप भी खेती करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने गुलाब…


Success Story:  अगर आप भी खेती करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने गुलाब की खेती करके अपनी तकदीर बदल दी। बीड जिले के तालेवाड़ी गावं के गोविंद चव्हाण BSc नर्सिंग की पढ़ाई के साथ गुलाब की खेती करना शुरु की। उन्होंने पहले सिर्फ आधा एकड़ जमीन पर खेती शुरू की थी, लेकिन अब 1 एकड़ में गुलाब की खेती कर हर साल 6 से 7 लाख रुपये कमा रहे हैं।Success Story

खेती को बनाया फायदे का सौदा
गोविंद चव्हाण ने पारंपरिक खेती को छोड़कर नया रास्ता अपनाया। उन्होंने सोचा कि अगर बाजार में गुलाब की डिमांड ज्यादा रहती है, तो क्यों न इसे बड़े पैमाने पर उगाया जाए। उन्होंने मिट्टी की जांच करवाई, पानी की सही व्यवस्था की और ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाई। इस तकनीक से पानी की बचत भी हुई और गुलाब की फसल भी बेहतरीन हुई।rose_farming

गुलाब की खेती में इतनी कमाई कैसे होती है?
गुलाब की डिमांड पूरे साल रहती है। गुलाब की शादी-ब्याह, मंदिर, होटल, हर जगह जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि गोविंद को गुलाब का अच्छा रेट मिलता है। बाजार में ताजे और अच्छे गुलाब की हमेशा डिमांड रहती है।Success Story

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

कम लागत, ज्यादा मुनाफा—यही है खेती का नया फॉर्मूला
गोविंद ने गुलाब की खेती के स्मार्ट तरीके को समझा। उन्होंने कम लागत में ज्यादा उत्पादन पाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया। मिट्टी में कौन से पोषक तत्व डालन हैं और किस मौसम में कौनसा खाद देना है उन्होंने सब कुछ बारिकी से सीखा। नतीजा यह हुआ कि उनके गुलाब बाजार में महंगे बिके और उनकी कमाई लगातार बढ़ती चली गई।rose_farming

युवा किसानों के लिए सीख—खेती में भी है सुनहरा भविष्य
गोविंद चव्हाण की कहानी यह साबित करती है कि सही सोच और मेहनत से खेती से भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षा के साथ खेती को अपनाया और अपनी तक़दीर खुद लिखी। उनकी यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो खेती में कुछ नया और बड़ा करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp