शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

हरियाणा के रेवाड़ी सहित 9 जगह खोले जाएंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

Written by: हर्ष चौहान

Published:

चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं को बढावा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बडी घोषणाए की है। हरियाणा में नौ नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। सबस अहम बता…


AARTI RAO
हरियाणा में चलेगें आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, जानिए पूरी अपडेट
Google News Follow us on Google

चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं को बढावा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बडी घोषणाए की है। हरियाणा में नौ नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। सबस अहम बता यह है इस इनमें सात उप स्वास्थ्य केंद्र नूंह जिले और एक-एक सिरसा और रेवाड़ी में एक खोल जागएा। इसके अलावा गुरुग्राम के गांव रणसीका स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील किया जाएगा।

Advertisement

दवाओं के लिए 97 करोड़ का बजट मंजूर

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी ने हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से 97 करोड़ मूल्य की 117 किस्म की आवश्यक दवाओं की खरीद को स्वीकृति दी है।

इनमें इंजेक्टेबल दवाएं, एंटीबायोटिक्स, एंटीसाइकोटिक, एंटीडायबिटिक, कार्डियोवैस्कुलर और अन्य दवाएं शामिल हैं। उन्नत रक्त जांच एवं नैदानिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कमेटी ने पीजीआइएमएस रोहतक के ब्लड बैंक सेंटर के लिए दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से एक आइडी-एनएटी की खरीद को मंजूरी दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

जानिए कहां कहां बनेगे उपस्वास्थ्य केंद्र: बता दे हरियणा के नूंह के गांव रानिका, देवला नंगली, महुं, गौधोला, लफुरी, बड़ेड और चीला, रेवाड़ी में भांडोर तथा सिरसा के गांव मोचीवाली में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से मातृ-शिशु देखभाल, नियमित टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की पहुंच आसान होगी।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp