नन्दू गोशाला धारूहेड़ा में मूर्ति अनावरण आज, हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपचेयरमैन होंगे मुख्य अतिथि

On: July 7, 2026 8:08 AM
Follow Us:
Nandu gosala dharuhera

नन्दू गोशाला धारूहेड़ा में मूर्ति अनावरण आज, हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपचेयरमैन होंगे मुख्य अतिथि

धारूहेड़ा :  औद्योगिक कस्बे के गरीब नगर स्थित नन्दू गोशाला धारूहेड़ा एवं उपचार शाला में मंगलवार 7 जुलाई को हनुमान जी की प्रतिमा अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरण यादव मुख्य अतिथि, वहीं नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी पूजा अर्चना

नन्दू गोशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया की सुबह 8:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं हवन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 9:00 बजे हनुमान जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर गौशाला परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मूर्ति अनावरण के बाद होगा भंडारा

प्रधान ने बताया कि इस मौके पर गोशाला में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन भी होगा। मूर्ति अनावरण के बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी सामाजिक, धार्मिक एवं गौसेवा से जुड़े लोगों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now