
Sports News: रेवाड़ी जिला किड्ज एथलेटिक्स चैंपियनशिप रेवाड़ी के गांव बावडोली में आयोजित की गई। करीब 250 बच्चों ने अलग-अलग ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में अपना दमखम दिखाया। जिला एथलेटिक्स संघ सचिव विशाल यादव ने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेलों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। संघ अध्यक्ष एवं सरपंच धीर सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण 8 दिसंबर तक किया जा सकता है।
ये बने विजेता: प्रतियोगिता में 10 साल आयु वर्ग में लड़को में जंप में पीयूष प्रथम, मयंक दूसरा और दक्षक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 8 साल लड़का वर्ग में जंप में पूर्व ने पहला, प्रियंक ने दूसरा और आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 8 साल 50 मीटर दौड़ में भी पूर्व प्रथम, जबकि निशांत और भविष्य क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 10 साल की उम्र में 60 मीटर दौड़ में वंश पहले, यश कौशिक दूसरे और लविक तीसरे स्थान पर रहे। 12 साल वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कुशल ने जीत दर्ज की।वहीं समीर रावत दूसरे और राव भास्कर व नैतिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।Sports News
इसी क्रम में 8 साल 80 मीटर में मयंक, ऋषभ और प्रियंक क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। 10 साल वर्ग में 100 मीटर में पीयूष पहले, तक्षक दूसरे और हर्षित यादव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर लड़का वर्ग में देव, यश और यतीन ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए, जबकि 12 साल 100 मीटर दौड़ में मनित पहले, कुशल दूसरे और यासीन तीसरे स्थान पर रहे। इस मौक पर रामकुंवर,सुमेर, शीशपाल, योगेन्द्र, धर्मेन्द्र, रवि, सुरेश, परमजीत, संदीप, पौनी और सतेन्द्र कोच मौजूद रहे।
रेवाड़ी: स्पोट मीट में विजेता खिलाडी
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
