शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Sports News: 45वीं सीनियर स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए खिलाडी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News: सोनीपत में आयोजित 45वीं सीनियर स्टेट वालीबॉल  (45th Senior State Volleyball Competition )प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिला रेवाड़ी टीम का चयन जिला वालीबॉल संघ रेवाड़ी की देखरेख में संपन्न…


Sports News: सोनीपत में आयोजित 45वीं सीनियर स्टेट वालीबॉल  (45th Senior State Volleyball Competition )प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिला रेवाड़ी टीम का चयन जिला वालीबॉल संघ रेवाड़ी की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला की टीम को देर सायं जिला वालीबॉल संघ रेवाड़ी के वाइस प्रेजिडेंट एडवोकेट निशांत यादव ने संग टीम के साथ रवाना किया।Haryana Sport News

Advertisement

जिला वालीबॉल संघ रेवाड़ी (Rewari News) के वाइस प्रेजिडेंट एडवोकेट निशांत यादव  (Adv Nishant yadav) ने बताया कि सोनीपत में होने वाली 45वीं सीनियर स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिला रेवाड़ी की टीम का चयन संघ के सचिव युधिष्ठर कोच विशाल, कोच कार्तिक, कोच पवन, कोच निशांत व कोच गजेंद्र की देखरेख में संपन्न हुआ। इसटीम में तुषार सिंह, चेतन, प्रिंस कुमार, मनदीप कुमार, देव फलसवाल, रेहान, प्रशांत कुमार व हिमांशु का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में जिलेभर के भारी संख्या में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ खेल दिखाने वाले खिलाडिय़ों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी (Rewari News) की टीम को संघ के पदाधिकारियों व कोच ने सोनीपत (Sonipat)  के लिए रवाना किया। संघ उप प्रधान निशांत यादव ने कहा कि जिला वालीबॉल संघ रेवाड़ी   (District rewari Volleyball Association Rewari) युवाओं को एक उचित मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वालीबॉल एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए जिले की श्रेष्ठ टीम का चयन किया गया है। उन्होंने उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि रेवाड़ी की टीम अपनी क्षमता के अनुरूप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp