शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Sports News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में नंदनी ने लहराया परचम, झुग्गी से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर चमकी प्रतिभा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News: राजस्थान के उदयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में दो दिसंबर को नंदनी ने कयाकिंग के के2 1000 मीटर और के4 1000 मीटर दोनों इवेंट में रजत पदक…


प्रयागराज के चुंगी परेड क्षेत्र की झुग्गी में रहने वाली नंदनी बंसल ने मेहनत और संघर्ष की ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई है।
प्रयागराज के चुंगी परेड क्षेत्र की झुग्गी में रहने वाली नंदनी बंसल ने मेहनत और संघर्ष की ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई है।
Google News Follow us on Google

Sports News: राजस्थान के उदयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में दो दिसंबर को नंदनी ने कयाकिंग के के2 1000 मीटर और के4 1000 मीटर दोनों इवेंट में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रयागराज के चुंगी परेड क्षेत्र की झुग्गी में रहने वाली नंदनी बंसल ने मेहनत और संघर्ष की ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रही नंदनी ने अपने प्रदर्शन से न केवल विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि पूरे देश का ध्यान भी अपनी ओर खींचा।Sports News

Advertisement

कयाकिंग की ट्रेनिंग लाई रंग’ बता दे कि नंदनी के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है। पिता कबाड़ी और कभी-कभी ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते हैं, जबकि मां दूसरों के घरों में काम करती हैं। पांच बहनों में दूसरी नंदनी ने कई दफा भूखे पेट रातें गुजारीं और पढ़ाई-खेल दोनों ही उसके लिए दूर का सपना थे। इसी दौरान प्रयागराज की संस्था ‘शुरुआत शिक्षा की’ ने नंदनी, आंचल और भूमि को समर्थन दिया और कयाकिंग की ट्रेनिंग दिलवाना शुरू किया। यह वही खेल था जिसमें महंगे उपकरण और संसाधनों की वजह से प्रवेश आसान नहीं होता, लेकिन नंदनी का उत्साह सभी बाधाओं से बड़ा साबित हुआ।

प्रयागराज बोट क्लब में प्रशिक्षण​ लिया: बता दें के नंदनी ने शुरुआती दो वर्षों तक प्रयागराज बोट क्लब में प्रशिक्षण के बाद पिछले छह महीने से भोपाल में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोज आठ से दस घंटे पानी पर अभ्यास करते हुए उसने अपनी तकनीक और फिटनेस को नए स्तर पर पहुंचाया। बारहवीं पास करने के बाद संस्था ने उसका दाखिला पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में कराया, जहां वह पढ़ाई के साथ कयाकिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कई उपलब्धियों पाई: खबरों के अनुसार नंदनी का शानदार सफर इस जीत से पहले भी कई उपलब्धियों से भरा रहा है। 2022 में भोपाल में आयोजित कयाक और कैनो नेशनल चैंपियनशिप में उसने यूपी टीम में जगह बनाई थी। 2023 में मध्य प्रदेश में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी उसने यूपी का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा साबित की। कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति ने नंदनी को उस मुकाम पर ला खड़ा किया है जहां वह आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp