
Sprots News: साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रांची में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक सहित 7 पदक जीते है।संजना सिंह रोहतक ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता बनकर नया भारतीय कीर्तिमान और साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कीर्तिमान स्थापित कियाSprots News
बैस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम कर एथलेटिक्स हरियाणा का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दक्षिण एशिया में लिख दिया है। 18 कांस्य पदक विजेता बनकर भारतवर्ष को बनाया चैंपियन, दूसरे स्थान पर श्रीलंका ने 16 स्वर्ण 14 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान,नेपाल ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान, बांग्लादेश ने तीन कांस्य पदक के साथ चौथा स्थान और मालदीव ने 1 कांस्य पदक जीता।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पांचवां स्थान एवं भूटान के एथलीट खिलाड़ियों ने खेल प्रदर्शन तो बेहतर किया पर चैंपियनशिप से खिलाड़ियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। संजना सिंह रोहतक ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता बनकर नया भारतीय कीर्तिमान और साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कीर्तिमान स्थापित किया और बैस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम कर एथलेटिक्स हरियाणा का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दक्षिण एशिया में लिख दिया है।
मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद ने लांग जंप में स्वर्ण और आशीष जाखड ने हैमर थ्रो इवेंट में साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते पदक।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने जानकारी दी कि चौथी साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन 24 अक्टूबर से 26 अक्तूबर तक रांची झारखंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया गया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथे दक्षिण एशिया सीनियर एथलेटिक्स चैंपियशिप में मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद हरियाणा ने 7 मीटर 68 सैंटीमीटर की बेहतरीन लम्बी कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश और हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया और सरून पाया सिंह भारत ने 7 मीटर 52 सैंटीमीटर की कूद के साथ कांस्य पदक जीता Sprots News
श्रीलंका के एथलीट खिलाडी योना गोला डी यश विस्मी ने रजत पदक जीता।हैमर थ्रो इवेंट में आशीष जाखड हरियाणा ने 64 मीटर 68 सैंटीमीटर की दूरी पर हैमर फेंककर रजत पदक जीता और दमनीत सिंह भारत ने 66 मीटर 99 सैंटीमीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।Sprots News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि संजना सिंह रोहतक 5000 मीटर दौड़ भारत रिकार्ड और साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक,1500 मीटर दौड़ स्वर्ण पदक और बैस्ट एथलीट खिताब साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप,मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद लांग जंप स्वर्ण पदक, योगिता भिवानी स्वर्ण पदक शाट पुट एवं शिक्षा चरखी दादरी रजत पदक,निर्भय सिंह भिवानी ने डिस्कस थ्रो रजत पदक,आशीष जाखड डिस्कस थ्रो रजत पदक।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एथलेटिक्स हरियाणा के सभी पदाधिकारियों ने कीर्तिमान स्थापित करने वाली एथलीट खिलाडी एवं अन्य पदक विजेताओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
