गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Sports News: न्यूयॉर्क में हरियाणा के निशांत देव की जीत, मैक्सिकन मुक्केबाज को दी मात

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के करनाल जिले के युवा मुक्केबाज निशांत देव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है। पेशेवर बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय मंच पर निशांत ने न्यूयॉर्क के…


हरियाणा के करनाल जिले के युवा मुक्केबाज निशांत देव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है। पेशेवर बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय मंच पर निशांत ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वेयर गार्डन थिएटर में मैक्सिको के जोस्यू सिल्वा को शिकस्त देकर अपने करियर की दूसरी बड़ी जीत दर्ज की।Sports News

Advertisement

छह राउंड तक चले इस रोमांचक मुकाबले में निशांत ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि वह अब वैश्विक मुक्केबाजी सर्किट में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।Sports News

यह मुकाबला रिचर्डसन हिचिन्स और जॉर्ज कंबोसोस जूनियर के बीच मुख्य मैच के अंडरकार्ड के रूप में खेला गया था, जिसमें निशांत ने भले ही प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट न किया हो, लेकिन अपनी सटीक मुक्केबाजी, रणनीति और ठोस पंचों के दम पर निर्णायकों का दिल जीत लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उनकी तकनीकी कुशलता और आत्मविश्वास ने यह साफ कर दिया कि वह प्रोफेशनल रिंग में लंबी दूरी तय करने को तैयार हैं।गांव लौटने पर निशांत का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

पिता पवन देव ने बताया कि अमेरिका में रह रहे एक तुर्की पहलवान को पहले मुकाबले में हराकर निशांत ने पहले ही जता दिया था कि वह सिर्फ शुरुआत कर रहे हैं। वहीं उनकी मां ने कहा कि यह पल केवल उनके परिवार ही नहीं, पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का क्षण है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हरियाणा के इस युवा खिलाड़ी की सफलता से प्रदेश में खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह है। निशांत देव की यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है और यह उम्मीद जगा रही है कि भारत का नाम विश्व मुक्केबाजी में और ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp