रविवार, 15 नवम्बर 2026

Sports News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने फिर बाजी मारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का समापन 36 दिनों की प्रतिस्पर्धा के बाद हुआ। इस दौरान 16500 से अधिक निशानेबाजों ने 45 स्पर्धाओं में नई दिल्ली और भोपाल के दो वेन्यू पर…


Sports News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने फिर बाजी मारी
Sports News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने फिर बाजी मारी
Google News Follow us on Google

Sports News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का समापन 36 दिनों की प्रतिस्पर्धा के बाद हुआ। इस दौरान 16500 से अधिक निशानेबाजों ने 45 स्पर्धाओं में नई दिल्ली और भोपाल के दो वेन्यू पर हिस्सा लिया, जिससे यह चैंपियनशिप के इतिहास के सबसे बड़े संस्करणों में से एक बन गई। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा नंबर वन, महाराष्ट्र दूसरे, राजस्थान तीसरे व पंजाब चौथे स्थान पर रहा।

 

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के समापन पर हरियाणा ने राइफल, पिस्टल और शॉटगन तीनों विधाओं में निरंतर शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और सबसे सफल राज्य के रूप में उभरा। राष्ट्रीय चैंपियनशिप पदक तालिका में हरियाणा ने 31 स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ कुल 60 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। Sports News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

हरियाणा का दबदबा सभी विधाओं में देखने को मिला। राइफल में 13 स्वर्ण, पिस्टल में 14 स्वर्ण और शॉटगन स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए। Sports News

राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में शीर्ष पर हरियाणा: पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि महाराष्ट्र ने 24 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान 15 स्वर्ण, 15 रजत और 21 कांस्य पदकों के साथ कुल 51 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। विधा-वार प्रदर्शन की बात करें तो हरियाणा ने राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि शॉटगन स्पर्धाओं में पंजाब ने नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ बाजी मारी। Sports News

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

पंजाब कुल मिलाकर 13 स्वर्ण पदकों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। हरियाणा ने चैंपियनशिप में जीते 105 पदक: बता दे कि राष्ट्रीय, सिविलियन, डेफ और पैरा श्रेणियों को मिलाकर तैयार की गई समग्र पदक तालिका में भी हरियाणा 105 पदकों (40 स्वर्ण, 30 रजत और 35 कांस्य) के साथ शीर्ष पर रहा। महाराष्ट्र 70 पदकों (33 स्वर्ण, 16 रजत और 21 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। Sports News

इसके साथ राजस्थान भी 105 पदकों (32 स्वर्ण, 36 रजत और 37 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पैरा शूटिंग स्पर्धाओं में हरियाणा (तीन स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य) तीसरे स्थान पर रहा। Sports News

 

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp