शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Sports News: हेड कोच के पद से गौतम गंभीर की होगी छुट्टी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के रेड बॉल कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत…


साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के रेड बॉल कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के रेड बॉल कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Google News Follow us on Google

Sports News: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के रेड बॉल कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत को इस सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बीसीसीआई के भीतर टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग व्यवस्था को लेकर मंथन तेज हो गया है। हालांकि इसके बाद भारत ने वनडे और टी20 सीरीज जीतकर वापसी जरूर की, लेकिन टेस्ट में प्रदर्शन बोर्ड को रास नहीं आया।Sports News

Advertisement

नए चेहरे की तलाश: बता दे इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई ने एक पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर से संपर्क कर टेस्ट टीम के कोच पद को लेकर उनकी रुचि जानने की कोशिश की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक बातचीत की थी। माना जा रहा है कि बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट के लिए किसी नए चेहरे पर विचार कर सकता है, खासकर रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार मिल रही असफलताओं को देखते हुए।Sports News

गौतम गंभीर का व्हाइट बॉल क्रिकेट में बतौर हेड कोच रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहले चैंपियंस ट्रॉफी और फिर एशिया कप जीतकर अपनी ताकत साबित की। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, जिससे गंभीर की कोचिंग रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर सीरीज हार को इसी कड़ी में सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।Sports News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट सीरीज में हार के बाद बीसीसीआई के एक अधिकारी ने दोबारा वीवीएस लक्ष्मण से संपर्क कर यह जानना चाहा कि क्या वह लाल गेंद की टीम की कोचिंग संभालने में रुचि रखते हैं। हालांकि लक्ष्मण फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘क्रिकेट प्रमुख’ की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने उसी पद पर बने रहने की इच्छा जताई है। ऐसे में तत्काल बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है।

गौतम गंभीर का बीसीसीआई के साथ मौजूदा अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप तक का है। हालांकि सूत्रों की मानें तो आने वाले पांच हफ्तों बाद शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन के आधार पर कोचिंग सेटअप की समीक्षा की जा सकती है। यदि वहां भी टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, तो गंभीर के भविष्य पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp