back to top
Home Dharuhera News Spots News: चिराग यादव ने मलेशिया में ताइक्वांडो में जीता गोल्ड,...

Spots News: चिराग यादव ने मलेशिया में ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, धारूहेड़ा पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत

Spots News: चिराग यादव ने मलेशिया में ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, धारूहेड़ा पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत
Spots News: चिराग यादव ने मलेशिया में ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, धारूहेड़ा पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत

Spots News: धारूहेड़ा: यहां के नंदरामपुर बास रोड स्थित दयाराम कालोनी के रहने वाले खिलाड़ी चिराग यादव ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। चिराग यादव ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड जीतकर न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

किया भव्य स्वागत: बता दें कि चिराग यादव ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक और दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके धारूहेड़ा पहुचने पर भगत सिंह चौक पर स्वागत किया गया। चिराग यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और क्षेत्र के लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

चिराग यादव जैसे ही धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक् पर पहुंचे, तो वहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चौक पर युवा और खेल प्रेमी एकत्रित हुए और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया । स्वागत करने आए लोगो ने कहा कि चिराग ने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है और उनकी मेहनत और लगन से आने वाली पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ये रहे मौजूद: बता दे इस मौके पर डा कुलदीप, प्रदीप खोला, सुनील, रामपाल, देशराज, सुरेंंद्र व ओमप्रकाश मौजूद रहे। चिराग यादव की गोल्ड मेडल जितने भगत सिंह चौक से दयाराम नगर पर बाइक रैली निकाली गई।
धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर चिराग यादव का स्वागत करते हुए

 

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News