शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Sports News: 40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप आयोजित, जानिए किस जिले के खिलाडियों ने मारी बाजी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News: हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत में किया गया । एक दिवसीय हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के…


40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप आयोजित, जानिए किस जिले के खिलाडियों ने मारी बाजी
40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप आयोजित, जानिए किस जिले के खिलाडियों ने मारी बाजी
Google News Follow us on Google

Sports News: हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत में किया गया । एक दिवसीय हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किए गए निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2026 को नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाना प्रस्तावित है।Sports News

Advertisement

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत में किया गया और लम्बी दूरी के धावकों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर अपने अपने जिलों के लिए पदक जीतने का कार्य किया।Sports News

  • पुरुष वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अवकाश सोनीपत ने स्वर्ण पदक,रोहित सोनीपत ने रजत पदक और अंकित सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।
  • महिला वर्ग 10 ‌किलोमीटर दौड में अंजलि कुरुक्षेत्र ने स्वर्ण पदक,अंजू हिसार ने रजत पदक और तनू चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता।
  • एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 20 साल लडका वर्ग
    8 ‌किलोमीटर दौड में सुमित सोनीपत ने स्वर्ण पदक,अक्षय रोहतक ने रजत पदक अमृत रोहतक ने कांस्य पदक जीता।
  • 20 साल लड़की 6 किलोमीटर दौड़ में आरजू जींद ने स्वर्ण पदक,मोनी पानीपत ने रजत पदक और आरती सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

  • 18 साल लड़की 4 किलोमीटर दौड़ में वंदना पंचकूला ने स्वर्ण पदक, देवेंद्र कौर सिरसा ने रजत पदक और दुर्गा हिसार ने कांस्य पदक जीता।
  • 18 साल लडका वर्ग 6 किलोमीटर में निशांत करहाना फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक,अजय कुमार अम्बाला ने रजत पदक और हितेश हिसार ने कांस्य पदक जीता।
  • 16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में सौरव पानीपत ने स्वर्ण पदक,अजय सोनीपत ने रजत और शौर्य पानीपत ने कांस्य पदक जीता।
  • लड़की वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में आरजू रोहतक ने स्वर्ण पदक,गुंजन हिसार ने रजत पदक और प्राची झज्जर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संदीप कौशिक चेयरमैन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत, जितेंद्र बांगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा,कुलदीप अहलावत वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जसवंत सिवाच कोषाध्यक्ष,विकास गहलावत सदस्य,डाक्टर परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच, राममेहर बूरा सदस्य और अजय सहरावत एथलेटिक्स कोच एवं अमित गहलावत खेल प्रशिक्षक सनराइज इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।Sports News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp