रविवार, 22 नवम्बर 2026

Sports News: नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप में हरियाणा में 32​ खिलाडी दिखांएगें जौहर

Written by: Sunil Rajput

Published:

Sports News:  एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन 24 जनवरी को रांची, झारखंड में किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के 32…


Sports News:  एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन 24 जनवरी को रांची, झारखंड में किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के 32 एथलीट खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 16 पुरुष और 16 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों और दूरी की दौड़ों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि हरियाणा की ओर से 32 सदस्यीय दल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेगा। टीम के संचालन की जिम्मेदारी टीम मैनेजर के रूप में विकास गहलावत सोनीपत को सौंपी गई है, जबकि मंदीप सोनीपत को टीम कोच नियुक्त किया गया है।Sports News

फरीदाबाद से खेल हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता देश की शीर्ष क्रास कंट्री स्पर्धाओं में से एक है, जहां विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ धावक हिस्सा लेते हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों से इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।Sports News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

ये खिलाडी दिखाएगें जौहर: रियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार सोनीपत जिले से 10 किलोमीटर दौड़ में अवकाश, रोहित, अंकित और सावन राहुल, 8 किलोमीटर में सुमित तथा 2 किलोमीटर में अजय भाग लेंगे। महिला वर्ग में मोनी और आरती 6 किलोमीटर में उतरेंगी।

रोहतक से रमीकेस, अक्षय और अंकित, करनाल से शुभम और सिमरन, हिसार से अंजू, कविता, अनीता, विपल और गुनगुन, पानीपत से गुरदीप सिंह, सौरव, रेखा और मोनी, फरीदाबाद से निशांत करहाना और नेहा सैनी, अंबाला से अजय कुमार, चरखी दादरी से तन्नु, जींद से आरजू, पंचकूला से वंदना तथा सिरसा से देवेंद्र कौर भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

रेवाड़ी जिले से नवरत्न की भागीदारी को लेकर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उम्मीद है कि यह दल रांची में बेहतरीन प्रदर्शन कर हरियाणा के लिए पदक और सम्मान लेकर लौटेगा।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp