गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Special train: 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी समागम में जाने वाले यात्रियों का रेलवे ने दिया बडा तोहफा, यहाँ भी होगा ठहराव

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा के पानीपत के समालखा क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी समागम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह समागम 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा, जिसमें…


Haryana: हरियाणा के पानीपत के समालखा क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी समागम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह समागम 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रेलवे द्वारा इस स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव स्वीकृत किया गया है।special train

Advertisement

 

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था विशेष रूप से निरंकारी समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव: बता दे कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए भोड़वाल माजरी स्टेशन पर कई लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की अनुमति दी है। यह ठहराव 7 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

नई दिल्ली जन शताब्दी (ट्रेन नंबर 12058) रोजाना सुबह 4.10 बजे दौलतपुर चौक से रवाना होकर सुबह 10.15 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 12057 नई दिल्ली से दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर दोपहर 3.32 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट रुकती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव स्वीकृत किया गया है, उनमें ट्रेन नंबर 12057/58 दौलतपुर चौक–नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22709/10 अंब अंदौरा–हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में विशेष सुविधा मिलेगी।

 

अंदौरा–हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22710) हर वीरवार यानी 30 अक्टूबर और 6 नवंबर को दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी। इसी ट्रेन की वापसी सेवा (ट्रेन नंबर 22709) हजूर साहिब नांदेड़ से रवाना होकर 29 अक्टूबर और 5 नवंबर को सुबह 11.18 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था विशेष रूप से निरंकारी समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp