मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Special Train in Hisar: हरियाणा के हिसार को रेलवे का बडा तोहफा, अब मिली ये सेवाएं

Written by: Best24News

Published:

Special Train in Hisar: हरियाणा के हिसार जिले को बड़ी रेल सुविधा मिली है. अब हिसार से सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी. यह सुविधा लंबे समय से स्थानीय…


Special Train in Hisar: हरियाणा के हिसार जिले को बड़ी रेल सुविधा मिली है. अब हिसार से सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी. यह सुविधा लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांगों में शामिल थी, जो अब पूरी हो रही है. रेल मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.Haryana New Train

Advertisement

1966 से उठ रही थी ट्रेन की मांग

हरियाणा के गठन के बाद से ही हिसार को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ और औद्योगिक शहर गुरुग्राम से सीधी रेल कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी. अब यह दशकों पुरानी मांग पूरी हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विधायक सावित्री जिंदल ने बताई बड़ी उपलब्धि
हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने इस फैसले को क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताया है. उन्होंने कहा कि इससे रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी. वे इस मामले को लेकर लगातार रेल अधिकारियों से संपर्क में थीं. Special Train in Hisar

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नई ट्रेनों से हिसार को मिलेगा सीधा फायदा
इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने से हिसार के लोगों को राजधानी चंडीगढ़, औद्योगिक हब गुरुग्राम और अन्य प्रमुख शहरों तक आसान पहुंच मिलेगी. यह यात्रा, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सुविधा साबित होगी.

64563/64 ट्रेन अब हिसार तक चलेगी

रेल मंत्रालय के अनुसार ट्रेन संख्या 64563/64 अंब अंदोरा-अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ को अब हिसार के रायपुर तक फास्ट ट्रेन के रूप में बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ट्रेन संख्या 64564 अंब अंदोरा से दोपहर 3 बजे चलेगी और रात 1:05 बजे रायपुर-हिसार पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 64563, रात 2:25 बजे रायपुर से चलेगी और सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट, दोपहर 12:40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी.
यह ट्रेन अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए चलेगी.

गुरुग्राम होते हुए सातरोड तक चलेगी फास्ट पैसेंजर ट्रेन Haryana New Train
दूसरी सौगात के तहत, दिल्ली से रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 54085/86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में हिसार के सातरोड तक बढ़ाया गया है.

ट्रेन 54085 सुबह 7 बजे दिल्ली से चलेगी, 9:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और दोपहर 1:35 बजे सातरोड पहुंचेगी.
ट्रेन 54086 दोपहर 2:10 बजे सातरोड से चलेगी, शाम 5:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और रात 9 बजे हिसार.
यह ट्रेन जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए चलेगी. Special Train in Hisar

 

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp