शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Sonipat Metro Update: हरियाणा के लोगों के अच्छी खबर, सोनीपत के नाथूपुर तक नहीं सेक्टर-7 तक दौड़ेगी मेट्रो, जमीन का सर्वे हुआ शुरू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sonipat Metro Update: हरियाणा के रोहतक के लिए लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो चलेगी। इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। खबरों की मानें, तो…


Sonipat Metro Update Sonipat Metro Update Good news for the people of Haryana metro will run till Sector 7 and not Nathupur in Sonipat land survey has started
Sonipat Metro Update Sonipat Metro Update Good news for the people of Haryana metro will run till Sector 7 and not Nathupur in Sonipat land survey has started
Google News Follow us on Google

Sonipat Metro Update: हरियाणा के रोहतक के लिए लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो चलेगी। इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। खबरों की मानें, तो दिल्ली के रिठाला से वाया नरेला-नाथूपुर तक लाई जा रही मेट्रो लाइन का विस्तार अब सोनीपत के सेक्टर-7 तक किया जा सकता है। इसके लिए जमीन को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस जमीन के सर्वे के लिए पटवारी की नियुक्ति की गई है, जो जमीन की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं का आकलन करेंगे। मेट्रो के विस्तार के लिए हरियाणा की सरकार की ओर  से प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो के सोनीपत आगमन में यह बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

खबरों की मानें, तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) इस प्रस्ताव को फेज-5 में शामिल कर सकता है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो सोनीपत के शहरी और औद्योगिक विकास को नए अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

बता दें कि लोगों की ओर  से लंबे समय से मेट्रो सेवा को सोनीपत शहर के नजदीक तक लेकर लाने की मांग की जा रही थी। खासकर कुंडली और नाथूपुर से आगे सेक्टर-7, सेक्टर-15 तक घनी आबादी वाले क्षेत्रों तक मेट्रो लाइन का विस्तार करने की जगरूर है। अब सर्वे शुरू होने से इस पायलट प्रोजेक्ट के जमीन पर उतरने की उम्मीद लोगों में जग गई है।

भूमि की पहचान और सर्वे का काम शुरू हो गया है। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी> जिसे अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp