गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा के इस जिले में लगेंगी स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स, 32 चौराहे को जाम से मिलेगी राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में लोगों को बेहतर यातायात और सुरक्षित बनाने के लिए चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा…


Smart traffic lights will be installed in this district of Haryana
Smart traffic lights will be installed in this district of Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में लोगों को बेहतर यातायात और सुरक्षित बनाने के लिए चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सेक्टर 58 से 115 तक 32 प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स लगाने का काम किया जा रहा है। यह कार्य 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

फिलहाल 20 चौराहों पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। सेक्टर 81 से 95 तक ट्रैफिक का बहाव अब पहले से कहीं अधिक नियंत्रित और सुगम हो गया है। सेक्टर 86 स्थित सती चौक, रामपुरा चौक, मल्टीयूटिलिटी काॅरिडोर पर स्थित सेक्टर 84-86 चौक और सेक्टर 90 चौक जैसे व्यस्त इलाकों में स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स लगने के बाद ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिली है।

32 चौराहों पर लग चुकी स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें

खेड़की माजरा क्षेत्र के चौराहों पर भी ट्रैफिक लाइटें लगाई जा चुकी हैं। GMD के ट्रैफिक डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आरके मित्तल के अनुसार परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 31 जुलाई तक सभी 32 चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें लगा दी जाएंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

7.46 करोड़ रुपये की लागत आ चुकी

इन लाइटों के साथ चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक की रिअल्टीमे मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इससे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी होगी। इस पूरी परियोजना पर अब तक 7.46 करोड़ रुपये की लागत आ चुकी है। यह राशि ट्रैफिक लाइट्स की स्थापना, सिस्टम इंटीग्रेशन, और साफ्टवेयर पर खर्च हुई है।

स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के तहत लाइटें रियल टाइम डेटा के अनुसार सिग्नल बदलती हैं, जिससे हर दिशा से आने वाले वाहनों को चौराहों को पार करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp