मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Success Story: रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई कर बनीं IAS अफसर, फर्स्ट अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC

Written by: Best24News

Published:

 Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी की…


 Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी की रहने वाली अनन्या सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सिर्फ एक साल की तैयारी से UPSC परीक्षा पास कर IAS अफसर बन गई। Success Story

Advertisement

इस स्कूल से की पढ़ाई

अनन्या सिंह ने प्रयागराज के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। अनन्या 10वीं और 12वीं दोनों में सीआईएससीई बोर्ड से डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही थी। अनन्या ने 12वीं के बाद दिल्ली से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बचपन से था IAS बनने का सपना
बचपन से ही अनन्या IAS अफसर बनना चाहती थी। उन्होंने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में UPSC की तैयारी शुरु कर दी।

रोज 7-8 घंटे पढ़ाई

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) की तैयारी के लिए अनन्या सिंह (Ananya Singh) शुरुआत में रोजाना 7-8 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। लेकिन बेस मजबूत होने के बाद उन्होंने पढ़ाई का समय कम कर लिया और इसे रोजाना 6 घंटे फिक्स कर लिया। हालांकि वह अपने टाइम टेबल का खास ध्यान रखती थीं और किसी दिन भी 6 घंटे से कम पढ़ाई नहीं करती थीं।

बनाया था टाइम टेबल

एक रिपोर्ट के अनुसार, अनन्या सिंह (Ananya Singh) ने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम-टेबल बनाया था और उसी को ध्यान में रखकर हमेशा पढ़ाई करती थीं। अनन्या का कहना है कि प्री और मेंस एग्जाम से पहले का समय बहुत कठिन होता है और इस दौरान कड़ी मेहनत करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सबसे पहले बनाई किताबों की लिस्ट

यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए अनन्या ने सबसे पहले किताबों की लिस्ट तैयार की और सिलेबस के अनुसार किताब जमा किए। इसके बाद उन्होंने हैंड नोट्स बनाएं। अनन्या का कहना है कि नोट्स बनाने के दो फायदे होते हैं। एक तो नोट्स लिखने की वजह से आंसर दिमाग में रजिस्टर हो जाते हैं। इसके साथ ही ये शॉर्ट और क्रिस्प थे, जिसकी वजह से रिवीजन में बहुत आसानी होती है।

फर्स्ट अटेंप्ट में बनीं IAS

अनन्या सिंह (Ananya Singh) ने पहले प्रयास में ही आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया। अनन्या ने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC Civil Service Exam) के लिए सिर्फ एक साल तैयारी की और पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली। अनन्या ने साल 2019 में सिविल सर्विस एग्जाम में ऑल इंडिया में 51वीं रैंक हासिल की और आईएएस अफसर बन गईं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp