रेवाड़ी में नया नहीं है देह व्यापार, जगह बदलती है दलाल वहीं ?

On: September 23, 2026 8:50 AM
Follow Us:
रेवाड़ी शहर में देह व्यापार के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर एक साथ छापेमारी की।
रेवाड़ी शहर में देह व्यापार के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर एक साथ छापेमारी की।

Best24News: रेवाड़ी में देह व्यापार कोई नया नहीं है। जब ये गिरोह पकडा जाता है तो फिर जगह बदल दी जाती है। यहीं कारण ये गौरख धंधा खत्म नहीं हो रहा है। सबसे अहम बात यह है यह खेल रोज रेवाड़ी में हो रहा है। खुफिया तंत्र कमजोर होने से ये धंधा का भांडाफोड नहीं होता हैं

रेवाड़ी में दो होटलों पर रैड: रेवाड़ी शहर में देह व्यापार के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर एक साथ छापेमारी की। दोनों होटलों से सात युवतियों और 2 युवकों समेत एक होटल संचालक को हिरासत में लिया गया है। पहले एक व्यक्ति को कथित तौर पर फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया था। उसके संकेत मिलने के बाद पुलिस टीम ने दोनों होटलों में एक साथ रेड की।

रेवाड़ी शहर में देह व्यापार के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर एक साथ छापेमारी की।
रेवाड़ी शहर में देह व्यापार के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर एक साथ छापेमारी की।

पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई युवतियां रेवाड़ी की रहने वाली नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर बाहर से युवतियों को बुलाकर होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था।कार्रवाई एसपी हमेंद्र मीणा के निर्देश पर एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों होटलों में ऐसी गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने रामपुर थाना क्षेत्र में कैंटीन के सामने स्थित होटल एसआरपी पर छापेमारी की। यहां से चार युवतियों और होटल संचालक को काबू किया गया। वहीं, बावल रोड स्थित बिठवाना चौक के होटल रॉकलैंड में कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों और दो युवकों को पकड़ा गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now